महोबा25जून2023*चकबंदी में धांधली का आरोप, किसानों में आक्रोश।
महोबा से अजय विश्वकर्मा की रिपोर्ट यूपीआजतक।
मृतकों के नाम उड़ान चक , वारासत बटवारा नही किया
प्रशासन से न्याय न मिलने पर अब मुख्यमंत्री से फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
माहोंबा। ब्लाक चरखारी ग्राम बरदा में चल रही चकबंदी अनियमितताओं को लेकर कृषकों में आक्रोश व्यक्त है। वरिशो के बजाय u
वर्षो पहले मृतक के नाम चक काटने और उड़ान चल देने और बांध की जमीन पर हुए पट्टाधारकों के खाते में किसानों की जमीन दर्ज जैसे मामले को लेकर कृषकों ने शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी है।
थाना खरेला ग्राम बरदा में चकबंदी प्रक्रियां में खामियों को लेकर किसानों में नाराजगी ब्याप्त है। संबंधित महकमे और जिलाधिकारी से न्याय की फरियाद लगाकर परेशान किसानों ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में किसान गोपाल सिंह, कोमल सिंह ने बताया की महकमा किसानों की विसंगतियो को दूर किए बैगर मनमाने तरीके से जमीन नाप कर विवाद को हवा देने पर आमादा हैं। काफी समय मृत हुए मृतकों के नाम चक बनाए जा रहे । वरासत दर्ज नहीं की गई और बटवारा नही किया गया। शिवराज सिंह ने बताया मूल गाटा संख्या देने की जगह पर उड़ान चक एक किसान के डबल बनाए जा रहे हैं। किसान शिवशंकर ने बताया की भूमि भी मालियत अनुसार नही दी गई है।
किसानों ने बताया की मौदहा बांध की अधिग्रहित जमीन पर पूर्व में 20से अधिक ग्रामीणों के पट्टे किए गए थे जो भूमिधर बन गए ।लेकिन उनके पट्टा में किसानों की निजी जमीन के नंबर दर्ज कर दिए गए हैं। किसानों का कहना था कि चकबंदी अधिकारी स्तर पर लंबित विसंगतियों की आपत्तियां सुनवाई के पहले चक आवंटन होने से विवाद की स्थिति बनने की संभावना है। चकबंदी लेखपाल रमन ने कहा की नियमानुसार प्रक्रिया क्रमशः चल रही है। आपातियो का फैसला होने के बाद भी किसानों को आदेश अनुसार जमीन का प्राविधान है। किसी भी मामले को लेकर चकबंदी न्यायालय में प्रकरण दाखिल करने को किसान स्वतंत्र है।
More Stories
महोबा 13 अक्टूबर 26*नेटवर्क ठप होने से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में लेनदेन बंद, दिनभर भूखे-प्यासे बैठे रहते हैं ग्राहक
अयोध्या13 अक्टूबर 26*शारदीय नवरात्र, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार अयोध्या पहुंचे।
लखनऊ 13 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*