महोबा14जुलाई26*चरखारी में 60 वर्षीय महिला की पत्थरों से कुचलकर हत्या, आरोपी शराबी गिरफ्तार
चरखारी से सादिक इस्लाम की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक
चरखारी (महोबा)। नगर के मोहल्ला मड़वासन में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 60 वर्षीय गिरजा रानी की कथित रूप से एक शराबी युवक राकेश अहिरवार ने पत्थरों से हमला कर निर्मम हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी नशे की हालत में था। हत्या के पीछे के कारणों की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस जघन्य घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोषी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

More Stories
मथुरा14जुलाई26*हत्या के अभियोग में वांछित2 अभियुक्तगण को दौराने पुलिस मुठभेड किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली14जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*