महाकुम्भ नगर,25जनवरी*भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना शनिवार को महाकुम्भ पहुंचे
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना शनिवार को महाकुम्भ पहुंचे और पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। उन्होंने इस आयोजन को अविस्मरणीय बताया और इसे आध्यात्मिकता और दिव्य ऊर्जा का संगम करार दिया।
*‘दर्शन का अनुभव अद्भुत’*
सुरेश रैना ने अपने पोस्ट में लिखा, “महाकुंभ में अविस्मरणीय दर्शन का अनुभव हुआ। इस आयोजन की दिव्य ऊर्जा और आध्यात्मिकता ने मुझे बेहद प्रभावित किया। इस पवित्र आयोजन का हिस्सा बनकर धन्य महसूस कर रहा हूं।” महाकुम्भ में सुरेश रैना की उपस्थिति ने उनके प्रशंसकों और भक्तों के बीच उत्साह का माहौल बना दिया। वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और इस मौके को यादगार बनाया।
More Stories
जयपुर 27 सितंबर 26*अनुकंपा नौकरी पर लगी बहू हर महीने सास को वेतन का 25 फीसदी दे: कोर्ट*
लखनऊ 27 सितंबर 26*राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की साजिश कर रही कांग्रेसः मुख्यमंत्री*
कानपुर नगर27सितम्बर26* 138 वाँ संस्करण मन की बात सुनने पहुंचे सांसद पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा कानपुर ग्रामीण