महराजगंज23अक्टूबर*अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा( रा.)महाराजगंज ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन
महराजगंज
आज ब्लॉक अध्यक्ष अमित पाण्डेय के आवास पर जिला अध्यक्ष डॉ अतुल कुमार दुबे की उपस्थिति में एक बैठक संपन्न हुई जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष की सहमति से ब्लाक महराजगंज की कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें विनोद मिश्र पवन पाण्डेय, अरविंद मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा ,राजन पाण्डेय को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया महेंद्र प्रसाद उपाध्याय ,राजेंद्र प्रसाद मिश्रा को महासचिव अखिलेश मिश्र, कल्पनाथ उपाध्याय को प्रवक्ता राजकमल मिश्र को संगठन मंत्री ,नीरज मिश्रा, विकास उपाध्याय, शरद मिश्रा को सचिव तथा ब्लॉक संरक्षक अरुण पाठक को मनोनीत किया गया सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा(रा.)के उद्देश्य के बारे में बताते हुए सभी को बधाई दिया इस अवसर पर जिला संरक्षक धर्मराज मिश्र महासचिव जगदीश उपाध्याय मीडिया प्रभारी रंकज मिश्रा ,आकाश पाण्डेय, राजेंद्र प्रसाद शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे अंत में ब्लॉक अध्यक्ष अमित पाण्डेय द्वारा अपने ब्लॉक के नवनियुक्त पदाधिकारियों से ब्राह्मण हित में बात करने और गरीब का सहयोग करने और अगर कहीं किसी के साथ अहित हो रहा है तो सभी पदाधिकारी ऐसे व्यक्ति का निस्वार्थ भाव से सहयोग करेंगे और अपने संगठन को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के निर्देशानुसार कार्य करते रहने की बात कही और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए सभी आए हुए सम्मानित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया|

More Stories
पूर्णिया बिहार31अगस्त26* पूर्णिया में सामाजिक न्याय की नई पहल, हर गुरुवार को SC टोलों में लगेगा संत रविदास विकास शिविर,
पूर्णिया बिहार 31 अगस्त 26 *पूर्णिया नगर निगम को मिला नया कप्तान, IAS अनिरुद्ध पांडेय ने संभाला कार्यभार,
पूर्णिया बिहार31अगस्त26* पूर्णिया में 12 सितंबर को लगेगी साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत,