मथुरा5जुलाई24*बाढ के खतरे को देखते हुए यमुना के बीच से हटाया गया पैंटून पुल।*
पहाड़ी इलाकों में हो रही झमाझम बारिश से उत्तराखण्ड के कई इलाकों में बाढ की स्थति बनी हुई है जिसके बाद धर्म नगरी वृन्दावन में स्थित यमुना के जलस्तर में वृद्धि होने के चलते लोक निर्माण विभाग द्वारा किसी अनहोनी की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए मांट वृंदावन के पांटून पुल को हटाया जा रहा है। विभाग द्वारा ग्रामीणों को यमुना पार से लाने ले जाने के लिए सटीमरों का संचालन जारी है। ताकि ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रति वर्ष 15 जून के बाद पांटून पुल को हटा दिया जाता है जिससे कि यमुना के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण कोई अनहोनी न हो सके।
पुल हटाने के काम में जुटे नाहर सिंह ने बताया की यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अक्टूबर तक पुल का संचालन बंद रहेगा।
मथुरा से पत्रकार नीतेश सैनी की रिपोर्टर युपी आज तक

More Stories
अलीगढ़28जून26*अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एडवोकेट व साहित्यकार शिवानी जैन ‘रानी दुर्गावती नारी शक्ति सम्मान’ से विभूषित,
सुल्तानपुर28जून26*जेसीआई के कुड़वार ब्लॉक अध्यक्ष बने धर्मेंद्र कुमार तिवारी, 16 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित*
मुम्बई28जून26*राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामलें में उद्धव ठाकरे ने BJP पर जमकर हमला बोला है,