मथुरा30जून23*महिला सशक्तिकरण “मिशन शक्ति अभियान”की महिला उ0नि0 को मिला प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
*महिला सशक्तिकरण “मिशन शक्ति अभियान” को सफल बनाने व महिलाओं द्वारा दी गयी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने पर महिला उ0नि0 को मिला प्रशस्ति पत्र।*
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा* के निर्देशन में जनपद में दिनांक 12.06.2023 से 26.06.2023 तक चलाये गये *महिला सशक्तिकरण “मिशन शक्ति अभियान”* के क्रम में महिला उ0नि0 आशा चौधरी थाना गोविन्दनगर द्वारा अपने बीट क्षेत्र में मौहल्लों में चौपाल लगाकर महिलाओं को उनके सम्मान एवं सुरक्षा हेतु जागरूक किया गया तथा शासन द्वारा चलाई गयी विभिन्न महिला हेल्पलाइन की सेवाओं की जानकारी दी गयी और अपराध के सम्बन्ध में सूचना देने के लिये प्रेरित किया गया। दिनांक 21.06.2023 को थाना क्षेत्र की महिलाओं के द्वारा मोहल्लें में अवैध शराब बिक्री की जानकारी दी गयी। सूचना पर म0उ0नि0 द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये दो अभियुक्तगणों को 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही की गयी। अभियान में विशेष रूची लेकर सफल बनाने पर आज दिनांक 30.06.2023 को *श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र आगरा महोदय* द्वारा *म0उ0नि0 आशा चौधरी* थाना गोविन्दनगर मथुरा को *प्रशस्ति पत्र* देकर सम्मानित किया गया।

More Stories
रोहतास28जुलाई26*रोहतास पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार*
नई दिल्ली28जुलाई26* दिल्ली PWD के AE को CBI ने रिश्वत में दबोचा, ₹46.75 लाख नकद बरामद दो अन्य भी गिरफ्तार_*
नई दिल्ली28 जुलाई26*संसद मार्च में कैसे पहुंचे 2873 अपराधी? दिल्ली पुलिस महसंघ ने उठाए सवाल