मथुरा29मई24*मथुरा में 13-14 साल की 3 लड़कियों ने 26 मई को ट्रेन से कटकर जान दे दी।
मुजफ्फरपुर (बिहार) के योगिया मठ से माया, गौरी और माही 13 मई को लापता हुई थीं। माही के घर पर एक लेटर मिला। इस पर लिखा था- ‘हमको बाबा बुलाए हैं। सब ठीक करने के लिए हमको जाना होगा। हम तीनों लालगंज या हिमालय जा रहे हैं। खोजने की कोशिश मत करना, क्योंकि हम जहर खरीद चुके हैं। खोजा तो हम जहर पीकर मर जाएंगे।’
तीनों लड़कियां 6 महीने पहले एक-दूसरे के कॉन्टेक्ट में आईं थीं। वो यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर सिर्फ धार्मिक और मोटिवेशनल प्रवचन सुनती थीं। कहती थीं कि शरीर नश्वर है। एक लड़की माही अपनी मृत मां की आत्मा से भी बात करने का दावा करती थी।
#Mathura

More Stories
कानपुर नगर 28 फ़रवरी 26*आज महापौर @ अम्मा होली के त्योहार के लिए शुभकामनाएं देने और कार के शोरूम का फीता काटने में व्यस्त हैं*
कानपुर नगर 28फ़रवरी 26*पनकी थाना अंतर्गत पनकी मंदिर क्षेत्र में बने नाले से अज्ञात महिला का मिला शव,
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*