मथुरा28फरवरी24*जिलाधिकारी ने तहसील महावन में महिला हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन।*
*मथुरा 28 फरवरी/* जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने तहसील महावन में महिला हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुविधाओं हेतु वन स्टॉप सेंटर के रूप में कार्य करेगा महिला हेल्प डेस्क। महिला सशक्तिकरण हेतु अहम भूमिका निभाएगा महिला हेल्प डेस्क। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु प्रदेश एवं केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है। महिलाओं का सम्मान करना अच्छे समाज की परिकल्पना को सिद्ध करता है। उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने हेतु पुलिस एवं प्रशासन प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाश्वत त्रिपुरारी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण हेतु सरकार द्वारा महिलाओं हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाएं लाई गई है। महिलाओं को कारोबार हेतु ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा आज हर क्षेत्र में आगे बढ़-चढ़ कर कार्य किए जा रहे है, जैसे शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, राजनीति, कृषि, इंजीनियरिंग, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर रही है। महिलाओं द्वारा नए उद्योग लगाए जा रहे है। कृषि क्षेत्र में गगन चुंबी इनोवेशन किए जा रहे है। महिलाएं आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सभी कार्यों में निपुणता के साथ आगे बढ़ रही है। यह महिला हेल्प डेस्क तहसील में आने वाली महिलाओं को उत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराएगी और उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण करेंगी।
मथुरा से संवाददाता बिजेंदर यूपी आज तक मथुरा की रिपोर्ट

More Stories
हल्द्वानी15जुलाई26*उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के गौलापार स्थानांतरित करने की प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी
मेरठ15जुलाई26*पति से अवैध संबंधों के शक में ननद ने भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
पूर्णिया बिहार 15 जुलाई 26 वित्तरहित शिक्षा नीति रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस सेवा दल का पूर्णिया में महाधरना*