संवाददाता लवकुश शर्मां की रिपोर्ट न्यूज यूपीआजतक
मथुरा27जुलाई25* हरियाली तीज ब्रीफिंग दिनांक 26.07.2025
आज दिनांक 26.07.2025 को थाना क्षेत्र बरसाना के अन्तर्गत कस्वा बरसाना मे श्री राधारानी मन्दिर पर मनाये जाने वाले हरियाली तीज के पर्व को लेकर सुरेश चंद्र रावत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , उपजिलाधिकारी गोवर्धन , क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह के द्धारा दिनांक 27.07.2025 को श्री राधारानी मन्दिर पर मनाये जाने वाले हरियाली तीज के पर्व के दृष्टिगत अधिकारी कर्मचारीगण व अन्य विभागो के साथ हरियाली तीज के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । ब्रीफिंग में विनोद कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक बरसाना तथा अधिशासी अधिकारी बरसाना भी उपस्थित रहे l
हरियाली तीज के पर्व पर की गयी व्यवस्था का विवरण
रुट चार्ट श्री राधारानी मन्दिर प्रवेश मार्ग हरियाली तीज कस्बा बरसाना दिनांक 27.07.2025 थाना बरसाना मथुरा
श्रीजी गेट/म्यारो प्यारो बरसाना गेट से कटारा तिराहा/सैल्फी प्वाइन्ट होते हुये संजय वकील तिराहा से सुदामा चौक मे बडी वाली सीढी से दादी बाबा मन्दिर से बडी सिंहपौर से सफेद छतरी से मन्दिर मे प्रवेश होगा ।
रुट चार्ट बडी परिक्रमा हरियाली तीज कस्बा बरसाना दिनांक 27.07.2025 थाना बरसाना मथुरा
कस्बा बरसाना मे गोवर्धन रोड , छाता रोड , नन्दगाँव रोड व अन्य प्रवेश मार्गो से आने वाले दर्शनार्थी/श्रद्धालुगण बडी परिक्रमा हेतु प्रारम्भ स्थल (Entry point) गोवर्धन रोड थाना मोड से सीएचसी तिराहा से गुजराती कालौनी तिराहा से चिकसौली तिराहा से चिकसौली रोड से दोहनी कुण्ड से रस मण्डप , ग्राम मानपुर होते हुये माताजी गौशाला/मान मन्दिर तिराहा से राधाबाग कालौनी से मोहन निकुन्ज तिराहा से पीली कोठी रोड से श्रीजी गेट से मन्दिर प्रवेश मार्ग ।
पार्किंग व्यवस्था का विवरण …………..
1.गोवर्धन की ओर से आने वाले बडे वाहनो की पार्किंग व्यवस्था जनसुटी पार्किंग तथा छोटे वाहनो की पार्किंग व्यवस्था नगर पंचायत की पार्किंग मे है ।
2. छाता रोड की ओर से आने वाले छोटे व बडे वाहनो की पार्किंग व्यवस्था नन्दिनी मोटर्स के पास वाली पार्किंग मे है ।
3.कोसी की ओर से आने वाले वाहनो की पार्किग की व्यवस्था गाजीपुर मे गन्ना सेन्टर पर है ।
महत्वपूर्ण दिशा निर्देश हरियाली तीज………..
1.हरियाली तीज पर बरसाना मे श्री राधारानी मन्दिर पर दर्शन के लिये आने वाले दर्शनार्थी निर्धारित पार्किंग स्थल मे ही वाहन खडा करेगे ।
2. कस्बा बरसाना के अन्दर सभी प्रकार के वाहन प्रतिवन्धित रहेगे ।
3. हरियाली तीज पर बरसाना मे श्री राधारानी मन्दिर पर दर्शन के लिये आने वाले दर्शनार्थी अपने जूता चप्पल पार्किंग स्थल / निर्धारित जूता घर मे ही उतारकर मन्दिर जायेगे ।
4. हरियाली तीज पर बरसाना मे श्री राधारानी मन्दिर पर दर्शन के लिये प्रवेश मार्ग श्रीजीगेट से सुदामा चौक से बडी सीढियो से होकर है जो एकल मार्ग व्यवस्था है अन्य किसी मार्ग से मन्दिर मे प्रवेश वर्जित है । ब्रीफिंग के पश्चात समस्त ड्यूटी स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए l

More Stories
मथुरा 25 मार्च 26 “MISSION SHAKTI”* फेज़ 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
पूर्णिया बिहार 25 मार्च 26 *कसबा में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा: हजारों महिलाएं एक ही रंग में दिखाएंगी भक्ति का रंग
पूर्णिया बिहार 25 मार्च26 *मां कामाख्या की महिमा अपरम्पार, पूर्णिया में राजकीय महोत्सव का भव्य आगाज़