मथुरा26अगस्त*रघुवीर विहार कॉलोनी के लोग जी रहे हैं नरक की जिंदगी
Report by- सरफराज खान ब्यूरो चीफ upajtak मथुरा
Anchor -लक्ष्मी नगर जमुनापार मथुरा रघुवीर विहार कॉलोनी के लोग नरक की जिंदगी जी रहे हैं 2 महीने बाद नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं लेकिन रघुवीर बिहार की कॉलोनी की सड़क अभी तक नहीं बनी है कुछ लोग तो सड़क के ना बनने के कारण अपना घर बेच के चले गए और कुछ लोगों के घर सड़क पर पानी भरने के कारण दब गए हैं और क्षतिग्रस्त हो गए हैं रघुवीर बिहार की कॉलोनी के लोगों से बात करने के बाद पता चला कि वार्ड- 5 पार्षद प्रेमचंद दिवाकर को 5 साल हो गए लेकिन अभी तक रघुवीर विहार कॉलोनी मैं कोई काम नहीं कराया है । रघुवीर विहार कॉलोनी में ना तो सड़क बनी है ना ही नाली निकास से ना ही सीवेज की व्यवस्था है बड़े-बड़े गड्ढे सड़क में हो रहे हैं और बरसात होने के कारण सड़क पर पानी भर जाता है जिससे मच्छर आदि पैदा होते हैं जिससे कॉलोनी वालों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कई बार रघुवीर विहार कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम पर जाकर महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु से बात चीत की लेकिन कोई हल नहीं निकला । कॉलोनी वालों ने 100 बार लिखित में समस्या की शिकायत की लेकिन उसका कोई समाधान नहीं हुआ है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26 कवाल में भगवान पार्श्वनाथ की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*सर्व समाज की पार्टी है राष्ट्रीय लोकदल,–इमरान हैदर रिजवी*
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*आराधना मिश्रा मोना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से उत्तर प्रदेश की राजनीति में तेजी से दिखाई पड़ रहा बदलाव*