मथुरा25जून25*आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा की जिला एवं महानगर इकाइयों की संयुक्त प्रेस वार्ता
*मथुरा से संवाददाता लक्ष्मी शर्मा की खास खबर यूपीआजतक*
मथुरा।भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में सबसे गंभीर संकट के प्रतीक आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी की जिला एवं महानगर इकाइयों द्वारा एक संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज, मथुरा में किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद दर्शाना सिंह ने कहा 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल स्वतंत्र भारत के संविधान और लोकतंत्र के मूल मूल्यों पर कुठाराघात था। करोड़ों लोगों की आवाज़ को कुचलने का प्रयास किया गया, लाखों लोगों को जेलों में ठूंसा गया और प्रेस की स्वतंत्रता को पूरी तरह खत्म कर दिया गया। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की उस लड़ाई में सबसे आगे खड़ी रही। आज 50 वर्षों बाद हम उन सेनानियों को श्रद्धा के साथ स्मरण करते हैं जिन्होंने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा मैंने आपातकाल को एक नागरिक के रूप में देखा है। यह वह समय था जब बोलने की आज़ादी, सोचने की स्वतंत्रता और मत की शक्ति को दबाया गया। मैं उन सभी लोकतंत्र सेनानियों को प्रणाम करती हूं जिन्होंने उस समय अत्याचार का सामना करते हुए भारत को फिर से लोकतांत्रिक रास्ते पर लाने में योगदान दिया। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा इंदिरा गांधी सरकार द्वारा थोपी गई तानाशाही को जनता ने 1977 में पूरी तरह से नकार दिया। वह समय केवल एक राजनीतिक असहमति नहीं थी, बल्कि भारत के आत्मसम्मान, संविधान और आमजन की आवाज़ को कुचलने का प्रयास था। आज हम संकल्प लेते हैं कि किसी भी कीमत पर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेंगे।वहीं संगोष्ठी कार्यकर्ताओं को सम्मिलित करते हुए मुख्य वक्ता राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ने बताया आज की युवा पीढ़ी को आपातकाल का इतिहास जानना आवश्यक है। उन्हें समझना चाहिए कि लोकतंत्र हमें विरासत में नहीं मिला, यह लाखों लोगों के संघर्ष और बलिदान से प्राप्त हुआ है। वहीं मथुरा वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा
कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा प्रारंभ से ही लोकतंत्र के मूल्यों पर आधारित रही है। जब पूरा देश भय के साये में जी रहा था, उस समय अटल जी, अडवाणी जी, नानाजी देशमुख जैसे नेताओं ने लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष किया। मैं उन सभी लोकतंत्र सेनानियों को नमन करता हूँ जिन्होंने आपातकाल के विरोध में अपनी आज़ादी तक दांव पर लगा दी।
श्री शर्मा ने यह भी बताया कि आज का आयोजन केवल अतीत को याद करने के लिए नहीं है, बल्कि यह इस बात का संकल्प है कि आने वाली पीढ़ियों को बताएँ कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाली किसी भी मानसिकता का विरोध करना हम सबका कर्तव्य है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी आज सत्ता में होते हुए भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, मीडिया की स्वतंत्रता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित है, और इसीलिए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ को “लोकतंत्र रक्षा दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है।आभार व्यक्त करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष ने हरिशंकर राजू यादव ने कहा आपातकाल के प्रभावों पर बात करते हुए कहा गांव, गरीब, किसान, मजदूर — हर वर्ग को उस समय दमन का सामना करना पड़ा था। उस तानाशाही के खिलाफ जनता की चुप बगावत ने ही लोकतंत्र को दोबारा जीवित किया। यह विजय केवल एक राजनीतिक दल की नहीं, पूरे भारतवर्ष की थी।
मंच साझा क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश
विधायक मेघश्याम सिंह विधायक पूरन प्रकाश विधान परिषद सदस्य
ओमप्रकाश सिंह विजय बहादुर
पदम सिंह चन्दन सिंह रोशन लाल अग्रवाल देवेन्द्र शर्मा ओमप्रकाश बंसल प्रणतपाल
निरंजन सिंह धनगर
विनोद टैंटीवाल आदि लोगो ने मंच साझा किया।वहीं महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कार्यक्रम के अंत में लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक संकल्प पत्र पढ़ा गया जिसमें लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा हेतु कार्य करने का आह्वान किया गया। वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया प्रेस वार्ता के उपरांत भाजपा द्वारा “लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह” भी आयोजित किया गया, जिसमें आपातकाल के दौरान जेल गए या सक्रिय संघर्ष करने वाले वरिष्ठ 101कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन रामकिशन पाठक ने किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे संजय शर्मा कुंज बिहारी चतुर्वेदी अंकुर अग्रवाल हरिओम शर्मा पवन हिंडोल विजय शर्मा मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा अमित पाठक विनीत शर्मा ललित गौतम मनोज सरोठ कपिल पटेल धर्मेश नौहवार लोकेश तायल मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वाष्र्णेय नितिन कौशिक हाकिम सिंह टीटू सुनील तरकर कान्हा शर्मा अजय राजावत प्रकाश गौड़ करतार सिंह लोकेश निषाद सतेंद्र सिरोही युवा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी मोर्चा महानगर अध्यक्ष यज्ञ दत्त कौशिक पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दीपक गोला दीपा अग्रवाल सुरभि अग्रवाल आदि मौजूद थे.
More Stories
अयोध्या19जुलाई25*लेखपाल संघ का चुनाव संपन्न,कुलदीप सिंह दोबारा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
अयोध्या19जुलाई25*होमगार्ड पर हुए जानलेवा हमले में शामिल आरोपी को पुलिस ने ग्रिफ्तार कर भेजा जेल
लखीमपुर19जुलाई25*सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मितौली तहसील सभागार मे डीएम और एसपी की अध्यक्षता में हुआ।