मथुरा25अक्टूबर24*बस में पीछे से घुसी कार, कार सवार की मौत, कार सवार तीन अन्य लोग घायल
लक्ष्मी शर्मा की खास ख़बर यू पी आजतक से
मथुरा । थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे में कार सवार की मौत हो गई। वहीं उसके अन्य तीन साथी घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया।
बुधवार रात्रि 11 बजे मथुरा थाना यमुनापार के कल्याणपुर पानीगांव निवासी विष्णु पुत्र स्व. श्यामवीर स्विफ्ट डिजायर कार से रवि व अन्य दो दोस्तों के साथ छटीकरा से छाता की तरफ जा रहा था।
थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत जैंत कट पर कार अनियंत्रित होकर पीछे से बस में घुस गई। जिसमें विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके तीन अन्य दोस्त घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया मृतक का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, बाल-बाल बचे- हमलावर गिरफ्तार*
कौशाम्बी 11 मार्च 26*पूर्व विधायक का हुआ निधन उनके आवास पहुंचे पूर्व सांसद समेत तमाम लोग*
बांदा11मार्च 26*गांव,गांव पांव,पांव यात्रा पहुंची ब्लॉक महुआ बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए मिल रहा जन समर्थन**