मथुरा24अक्टूबर24*त्योहार के मद्देनजर रखते हुए रोडवेज विभाग के कर्मचारियों के अवकाश निरस्त।
मथुरा से कुमारी सोनम की रिपोर्ट यूपीआजतक
आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज त्योहार के चलते प्रशासन के द्वारा तैयारियां की जा रही हैं क्योंकि इन त्योहारों पर हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन रहता है ,इसी को ध्यान में रखते हुए रोडवेज विभाग के द्वारा भी पूर्ण तैयारी कर ली गई है। इसी क्रम में शासन के आदेश अनुसार दीपावली पर्व पर 29 अक्टूबर से लेकर 10 नवंबर तक रोडवेज के सभी चालक परिचालक एवं अन्य कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए रोडवेज केंद्र प्रभारी संतोष अग्रवाल ने बताया है कि विषम परिस्थितियों को छोड़कर कोई भी कर्मचारी अवकाश करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। केंद्र प्रभारी संतोष अग्रवाल ने यह भी बताया है कि अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो रोडवेज की बसों के द्वारा अतिरिक्त चक्कर भी लगाए जाएंगे जिससे कि किसी भी यात्री को कोई परेशानी ना हों

More Stories
बांदा 16 जुलाई 26*अवैध कटान रोकने और वृक्षारोपण की पारदर्शिता को लेकर जिला वनाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बांदा 16 जुलाई 26*मदरसा जदीद में होनहारों की हौसला अफजाई।*
मथुरा 16 जुलाई 26OPERATION CONVICTION* *थाना- नौहझील, जनपद मथुरा*