मथुरा23सितम्बर24*सतीश चंद्र शर्मा को सम्मानित करती श्रीमती किरण चौधरी जिला पंचायत राज अधिकारी।
2008 से शिक्षा से झुग्गी झोपड़िया में रहने वाले गरीब परिवारों के बच्चे सैकड़ो बच्चों को शिक्षा संस्कार एवं समाज की मुख्यधारा से काम किया जा रहा है 300 बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सतीश चंद्र शर्मा को सम्मानित करती श्रीमती किरण चौधरी (पी सी एस ) जिला पंचायत राज अधिकारी मथुरा
रिपोर्टर मथुरा चंद्रवीर सिंह की खास खबर यूपीआजतक
बाल अधिकारों एवम शिक्षा से वंचित बच्चो को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सतीश चंद्र शर्मा को जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीमती किरण चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया
बाल कार्यकर्ता सतीश चंद्र शर्मा द्वारा वर्ष 2008 से शिक्षा से वंचित झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले एवं गरीब परिवारों के सैकड़ों बच्चों को शिक्षा संस्कार एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है।शिक्षा से वंचित बच्चो को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने एवम सतत सामाजिक सेवा कार्यों की वजह से जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी पी सी एस द्वारा सम्मानित किया गया
वर्तमान में सामाजिक कार्यकर्ता सतीश चंद्र शर्मा द्वारा मथुरा में संचालित जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल सेंटर्स के माध्यम से लगभग 300 बच्चों को शिक्षा संस्कार एवम समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।बाल अधिकार कार्यकर्ता सतीश चंद्र शर्मा जिला बाल कल्याण समिति के भी सदस्य रहे है तथा विभिन्न सरकारी विभागों की जिला स्तरीय समितियों एवम संस्थाओं के माध्यम से बच्चो के कल्याण के लिए सतत सामाजिक सेवा कार्य कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सतीश चंद्र शर्मा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नागरिक सुरक्षा संगठन नेहरू युवा केंद्र महिला कल्याण विभाग श्रम विभाग आदि विभागो के साथ मिलकर काम कर रहे है।काफी वर्षो से लगातार सामाजिक कार्य कर रहे है।
सामाजिक कार्यकर्ता सतीश चंद्र शर्मा को सामाजिक सेवा कार्यों के लिए जिलाधिकारी उपजिलाधिकारी राजनेताओं विभिन्न सरकारी एवम सामाजिक संस्थाओं एवम प्रबुद्ध व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया जाता रहा है।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें…
रायगड11अगस्त2026*मुंबई-गोवा महामार्गाच्या रखडलेल्या कामावर मनसे आक्रमक; खारपाडा टोलनाका बंद करण्याची मागणी
कानपुर नगर11अगस्त26*भाजपा सबका साथ, सबका विकास” सिर्फ नारा रह गया, जमीनी हकीकत बदहाल: रचना सिंह गौतम