संवाददाता लवकुश शर्मा की रिपोर्ट न्यूज यूपीआजतक
मथुरा22दिसम्बर23*मंडी चौराहे फ्लाई ओवर से लगाई छलांग इलाज के दौरान महिला की हुई मौत
मथुरा के हाइवे थाना क्षेत्र के मंडी चौराहे पर बुधवार शाम फ्लाईओवर से छलांग लगाने वाली महिला की एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला ससुराल से नाराज होकर मायके जाने की बात कहकर निकली थी।लक्ष्मी (32) पत्नी भगवान दास निवासी नौगांव, छाता के तौर पर महिला की शिनाख्त हुई है। पति भगवान दास बेलदारी करता है। बुधवार को महिला का किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था। विवाद होने पर वह मायके (उस्पार, हाईवे) जाने की बात कर ससुराल से निकली थी। यहां उसने शाम सात बजे करीब अचानक मंडी चौराहा फ्लाईओवर के ऊपर से छलांग लगा दी थी।
इंस्पेक्टर हाईवे उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार महिला के सिर में गंभीर चोट आई थी। अचेत अवस्था में उसे मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर किया गया था। सीसीटीवी खंगाले गए तो सामने आया कि महिला ने खुद ही छलांग लगाई थी। उसके आसपास उस वक्त कोई नहीं था।

More Stories
अयोध्या2अगस्त26*आखिर पत्रकारों के साथ ये खाकी की बर्बरता कब समाप्त होगी।
बांदा 2 अगस्त26*मित्रता दिवस पर बाँदा रोटी बैंक ने निभाई दोस्ती की मिसाल*
बाँदा 2 अगस्त 26शादी के इरादे से मंदिर पहुंचे प्रेमी युगल ने खाया जहर हुई मौत*