मथुरा21मई2023*जिलाधिकारी पुलकित खरे ने स्वर्गीय होमगार्ड के परिजनों को 38 लाख रूपये की आर्थिक सहायक धनराशि का चेक दिया
मथुरा 20 मई। जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा कलेक्टेªट कार्यालय कक्ष में स्वर्गीय शिव कुमार की पत्नी श्रीमती विमलेश को एक्सिस बैंक तरफ से दुर्घटना बीमाराशि के रूप में 30 लाख रूपये का चेक/डीडी दिया गया तथा मृतक की दोनों पुत्रियों अंजिली एवं नीतू को शिक्षा हेतु 04-04 लाख रूपये का चेक/डीडी प्रदान किया गया। दिनांक 16.01.2023 को होमगार्ड विभाग की तरफ से आर्थिक सहायत के रूप में 05 लाख रूपये की धनराशि का चेक मृतक के आश्रितों को पूर्व में प्रदान किया जा चुका है।
इस प्रकार दिवंगत होमगार्ड स्वर्गीय राजकुमार के आश्रितों को विभाग एवं एक्सिस बैंक के माध्यम से कुल रूपये 43 लाख की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान करायी गई है। चेक वितरण में जिला कमाण्डेंट होमगार्डस डॉ0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, बीओ सुधीर कुमार, एक्सिस बैैंक के ब्रांच मेनेजर नीरज खण्डेलवाल, मेनेजर राहुल अग्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल, सहायक मेनेजर तृप्ति तथा डिप्टी मेनेजर मनोज कुमार उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*