मथुरा17जून23*पुलिसकर्मियों पर हत्या के इरादे से हमला कर ,कार्य सरकार में बाधा पहुँचाने वाले 02 खनन माफियाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।*
*थाना बल्देव पुलिस द्वारा पुलिसकर्मियों पर हत्या के इरादे से हमला कर ,कार्य सरकार में बाधा पहुँचाने वाले 02 खनन माफियाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मथुरा के आदेश के अनुपालन में वांछित अपराधियों / खनन माफियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महावन मथुरा के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी के कुशल निर्देशन व नेतृत्व में उ0नि0 श्री सुरेन्द्र कुमार चौकी इंचार्ज माइलस्टोन 131 यमुना एक्सप्रेस वे द्वारा दिनांक 16.06.2023 को 02 खनन माफियाओं अभियुक्तगण हरिचन्द पुत्र नवल सिंह व प्रताप पुत्र कुंवरपाल को गिरफ्तार किया गया , जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 212/23 धारा 147/148/149/307/353/332/336/427/323/504/506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट बनाम जयवीर आदि 10 नफर उपरोक्त व अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत है । गिरफ्तार अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण* – दिनांक 16.06.2023 को उ0नि0 श्री सुरेन्द्र कुमार चौकी इंचार्ज माइल स्टोन 131 मय हमराह उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह ,मय हमराह फोर्स के थाना हाजा रवाना होकर चौकी क्षेत्र माइलस्टोन 131 में वास्ते शांति व्यवस्था चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति तलाश वांछित अभि0गण में मामूर थे दौराने चैकिंग एक ट्रैक्टर जिस पर तीन व्यक्ति बैठे हुए थे तेजी से पुलिस वालों की तरफ आये जिन्हे टार्च से रोकने का इशारा किया गया इस पर ट्रैक्टर चालक ने तेजी से ट्रैक्टर को चलाते हुये द्वितीय थाना मोबाईल में टक्कर मार कर ट्रैक्टर ट्राली को भगा ले गया । पुलिसवालों ने टैक्टर ट्राली का पीछा किया तो पीछा करते हुए नगला बदना होते हुये ट्रैक्टर चालक जयवीर ने ट्रैक्टर को अपने नोहरे में घुसा दिया जैसे ही पुलिस वाले नोहरे में घुसे तो नोहरे में पहले से मौजूद प्रताप पुत्र कुंवर पाल , हरिचन्द्र पुत्र नवल सिंह, आदि 10 नफर नि0गण नगला बबूल थाना बल्देव जनपद मथुरा ने पुलिस वालों पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया तथा कार्य सरकार में बाधा उत्पन्न की । इन लोगों में से हरिचन्द पुत्र नवल सिंह व प्रताप पुत्र कुंवरपाल को मौके पर ही समय करीब 22.10 बजे गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तारी दिनांक , समय व स्थान-*
अभियुक्तगण के नौहरे से ग्राम नगला बबूल ,थाना बल्देव जिला मथुरा से , दिनांक 16.06.2023 समय 22.10 बजे ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1. हरिचन्द पुत्र नवल सिंह नि0 नगला बबूल थाना बल्देव मथुरा उम्र करीब 49 वर्ष
2. प्रताप पुत्र कुंवरपाल नि0 नगला बबूल थाना बल्देव मथुरा उम्र करीब 70 वर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. श्री संजय कुमार त्यागी प्रभारी निरीक्षक थाना बलदेव मथुरा ।
2. निरीक्षक श्री सत्यवीर सिंह थाना बल्देव मथुरा ।
3. उ0नि0 श्री सुरेन्द्र कुमार चौकी इंचार्ज माइल स्टोन 131 कि0मी0 थाना बल्देव मथुरा ।
4. उ0नि0 श्री सुरेन्द्र सिंह थाना बल्देव जिला मथुरा ।
5. उ0नि0 जय कुमार राठी चौकी इंचार्ज बरौली थाना बल्देव मथुरा ।
6. है0का0 1377 रजनीश कुमार थाना बल्देव मथुरा ।
7. है0का0 1219 अभिषेक कुमार थाना बल्देव मथुरा ।
8. का0 899 हर्ष कुमार थाना बल्देव मथुरा ।
9. का0 1594 विशाल चौधरी थाना बल्देव मथुरा ।
10. का0 1437 मोहित कुमार थाना बल्देव मथुरा ।

More Stories
अयोध्या २४ फरवरी २६ * 27 वर्षीय जवान देवेश सिंह शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के जवानों ने शहीद को अंतिम सलामी दी राष्ट्रीय ध्वज उनके परिजनों को सौंपा।
अयोध्या २४फरवरी २६ * शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य
लखनऊ २४ फरवरी २६ *पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के महज़ दो घंटे बाद ही सड़क ऐसी चमकाई गई, मानो वहां कभी कुछ हुआ ही न हो