मथुरा से पत्रकार नीतेश सैनी की रिपोर्टर युपी आजतक।
मथुरा16जून24*गंगा दशहरा पर रविवार को यमुना में आस्था की डुबकी लगाने वाले लाखो श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।
इसे लेकर नगर निगम ने जहां घाटों पर सफाई व्यवस्था की है, वहीं घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम एवं महिलाओं के लिए चेजिंग रूम, खोया-पाया केंद्र बनाए गए हैं। मथुरा के प्राचीन विश्राम घाट एवं यमुना पार कच्चे घाटों पर रविवार सुबह से ही गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालु यमुना स्नान कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके लिए नगर निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से व्यापक इंतजाम किए हैं। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम ने मथुरा जोन में विश्राम घाट एवं यमुना पार के कच्चे घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग की है और घाटों के आगे यमुना में ग्रीन नेट लगाया है। जिससे कि श्रद्धालु के नदी में जाने पर गहरे पानी में डूबने से बचाया जा सके।
इसके अलावा घाटों पर 20 नाव एवं 12 गोताखोरों को भी तैनात किया गया है। जो कि घाटों पर स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तत्पर रहेंगे। घाटों पर जहां गहरा पानी है वहां नगर निगम द्वारा चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसके अलावा विश्राम घाट एवं यमुना पार कच्चे घाटों पर महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए छह चेजिंग रूम बनाए गए। यमुना पार यमुना किनारे एक अस्थायी शौचालय, दो खोया-पाया केंद्र एवं नगर निगम के दो कैंप कार्यालय बनाए गए हैं। वहीं वृंदावन जोन में केशीघाट, चीरघाट, जुगल घाट और अक्रूर घाट पर सुरक्षा की दृष्टि से नावों के साथ आठ गोताखोर, एक स्टीमर लगाया गया है। केशीघाट एवं चीर घाट पर नदी में बैरिकेडिंग एवं ग्रीन नेट लगाई गई है। इसके अलावा महिलाओं के लिए पांच चेजिंग रूम एवं खोया-पाया केंद्र एवं अस्थायी कैंप कार्यालय बनाया गया है। नगर निगम ने दशहरा के दिन सफाई व्यवस्था के लिए घाटों, परिक्रमा मार्ग एवं मंदिरों को जाने वाले रास्तों पर सफाई नायक तैनात किए हैं, जो कि अपनी देखरेख में सफाई कराएंगे।सहायक अभियंता निर्माण नगर निगम विक्रमजीत यादव ने बताया कि गंगा दशहरा पर्व पर स्नान के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
12 कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी, बिछड़ों को मिलवाएंगे
रविवार तड़के चार बजे से नगर निगम के 12 कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी घाटों पर संभाल लेंगे। इन घाटों पर अपनों से बिछड़ जाने वालों को मिलवाएंगे, वहीं गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए भी सचेत करते रहेंगे।
मथुरा से पत्रकार नीतेश सैनी की रिपोर्टर युपी आजतक

More Stories
प्रयागराज30अक्टूबर25*…..हाईकोर्ट न्यूज अपडेट:*
लखनऊ30अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली30अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*