मथुरा15जनवरी24*तार चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार,कर भेजा जेल-*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी गोवर्धन के निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष मगोर्रा के नेत्रत्व में दिनांक 14.01.2024 को थाना मगोर्रा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 302/2023 धारा 379/411 भादवि थाना मगोर्रा मथुरा मे तार चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त शैलू पुत्र इन्द्रजीत निवासी जानू थाना बरसाना जिला मथुरा हाल पता ATV के पीछे ब्रजधाम कालोनी थाना हाईवे जनपद मथुरा को लालपुर नहर पुल से सौसा जाने वाली नहर पटरी मोड से समय 23.10 बजे किया गिरफ्तार । अभियुक्त शैलू उपरोक्त के कब्जे से एक बंण्डल एल्यूमीनियम डाँग बिजली तार वजन करीब 130 कि0ग्रा0 बरामद हुआ । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1. शैलू पुत्र इन्द्रजीत निवासी जानू थाना बरसाना जिला मथुरा हाल पता ATV के पीछे ब्रजधाम कालोनी थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
*बरामदगीः-*
1. एक बंण्डल एल्यूमीनियम डाँग बिजली तार वजन करीब 130 कि0ग्रा0
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 302/2023 धारा 379/411 भादवि थाना मगोर्रा मथुरा ।
2. मु0अ0स0 46/2022 धारा 379/411 भादवि थाना मगोर्रा मथुरा ।
3. मु0अ0स0 1089/2022 धारा 379/411 भादवि थाना हाईवे मथुरा ।
4. मु0अ0स0 1113/2022 धारा 379/411/427 भादवि थाना हाईवे मथुरा ।
5. मु0अ0स0 1147/2022 धारा 414 भादवि थाना हाईवे मथुरा ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1- थानाध्यक्ष श्री पुष्पेन्द्र कुमार थाना मगोर्रा मथुरा ।
2- उ0नि0 श्री चन्द्रवीर सिंह थाना मगोर्रा मथुरा ।
3- उ0नि0 श्री संदीप कुमार थाना मगोर्रा मथुरा ।
4- है0का0 1423 रनवीर सिंह थाना मगोर्रा मथुरा ।
5- है0का0 1124 शरत कुमार थाना मगोर्रा मथुरा ।
6- का0 202 राजेश कुमार थाना मगोर्रा मथुरा ।
मथुरा से पत्रकार नीतेश सैनी की रिपोर्ट यूपी आज तक

More Stories
नई दिल्ली *⚜️यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल ⚜️**दिनांक : 20 अप्रैल 2026*
नई दिल्ली 20 अप्रैल 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर