मथुरा14दिसम्बर24*गोवंश अवशेष मिलने के मामले में विश्व हिंदू महासंघ ने की कड़ी निंदा।
लक्ष्मी शर्मा की ख़ास ख़बर यूपी आजतक से।
मथुरा । विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति की जिला अध्यक्ष श्रीमती उषा सोलंकी एडवोकेट जिला मीडिया प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी शर्मा ने पॉलिटेक्निक कॉलेज वृंदावन के समीप जंगल में मिले तमाम गोवंश अवशेषों के मामले में जिला प्रशासन की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यदि जिला प्रशासन पहले से ही ऐसे घिनौने कृत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करता रहता तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने जामकारियों की भी कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि जाम लगा देने से समस्या का समाधान नहीं होता है।इससे बहुत सारे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि किसी मुद्दे पर विरोध करना है तो उसके भी तौर तरीके होते हैं। जिला प्रशासन नहीं सुनता है तो शासन में शिकायत करनी चाहिए। पर जाम कभी भी नहीं लगाना चाहिए। उन्होंने गायों के अवशेषों को इस तरह फेंकने वालों के खिलाफ गोपनीय स्तर से चिन्हित कर कठोर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। गो भक्तों पर लाठी चार्ज करना ठीक नहीं है। इस मामले को वह बिंदुवार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाएंगी ।
More Stories
लखनऊ 26 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *⚜️ आज का राशिफल ⚜️*