मथुरा13 दिसंबर25*जिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर ठगी,दो सर्जन डॉक्टर्स का ऑपरेशन ठगी का पर्दाफाश*
मथुरा से क्राइम रिपोर्टर साेम्या चौधरी की खास खबर न्यूज़ यूपीआजतक से
जिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर रुपए लेने की चर्चाएं मानो आम है लेकिन जब जब उस आम चर्चा से परेशान होकर जनता ही चिल्लाने लगे तो वो समस्या आम से खास बन जाती है
ऐसा ही मामला जिला अस्पताल से सामने आया है जहां पर दो महिलाओं के ऑपरेशन के नाम पर 8 हजार और 10 हजार रुपए लेने की बात सामने आई है
मामला 1 : दरअसल खेल इकदिल क्षेत्र से शुरू हुआ जहां की एक आशा जिला अस्पताल में महिला को लेकर आती है और फिर भर्ती करवाती है वहीं ऑपरेशन के नाम पर 10 हजार रुपए लेती है वहीं 500 रुपए अलग का खर्च लेती है जिसके बाद महिला का ऑपरेशन होता है और तो और महिला को लगने वाले इंजेक्शन फिर बाहर से लेने के लिए भी लिखे गए ।
मामला 2 : वही दूसरी महिला के अनुसार वह डायरेक्ट इटावा जिला अस्पताल पहुंची जब उसका सामना अपरेशन से पहले डॉक्टर से हुआ तो डॉक्टर ने एक साथी को आगे कर दिया और साथी के माध्यम से महिला द्वारा डॉक्टर तक 8500 रुपए दे दिए गए फिलहाल महिला का सकुशल ऑपरेशन कर दिया गया ।
आखिर जिला अस्पताल के इस खेल का कब होगा सुधार….क्या गरीबों के लिए बने ये अस्पताल,बन जाएंगे जेब का काल?

More Stories
लखनऊ 15 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 15 अप्रैल 26*आगामी जनगणना में लिव-इन रिलेशन में रहने वाले कपल को लेकर सरकार विशेष प्रावधान करने जा रही है।
नई दिल्ली 15 अप्रैल 26*केंद्र सरकार ने लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर करीब 850 की जा सकती हैं।