मथुरा09फरवरी25*200 रुपये के विवाद में एक युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया।
थाना मांट क्षेत्र के गांव सिर्रेला में 200 रुपये के विवाद में एक युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगा है। 32 वर्षीय वासुदेव उर्फ करुआ का शव रविवार सुबह पेड़ पर मिला। मृतक के भाई प्रथम सिंह ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया, आरोप है कि दूध के पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था और मारपीट के बाद हत्या कर शव लटकाया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के विरोध के बावजूद बल प्रयोग कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
More Stories
कानपुर देहात 25 सितम्बर 26*लोगों के सुख-दुख में शामिल हुए सपा विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री
सहारनपुर, 25 सितंबर। पुलिस कार्यालय में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने जनसुनवाई की।
महोबा 25 सितंबर 26*भारी बारिश के बीच श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ गणेश विसर्जन