मथुरा07जनवरी24*वृंदावन में भूमाफिया का कब्जा या फिर राजनीतिज्ञों की राजनीति इसे क्या कहेंगे
1700 करोड रुपए की भूमि अधिग्रहण योजना कंपनी सनसिटी हाईटेक द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार में जमा धरोहर राशि यह कहते हुए वापस ले ली के यह योजना कल बाधित हो गई है
मथुरा जनपद के थाना क्षेत्र जैंत व कोतवाली वृंदावन थाना क्षेत्र में भू माफिया इस कदर हाबी हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार भी उन भू माफिया पर कार्रवाई करने में सक्ष्म नजर नहीं आ रही है क्योंकि कंपनी बनाकर कृषि भूमि की बतौर रजिस्ट्री कराई और उससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार से भूमि अधिग्रहण नोटिफिकेशन कराया गया उक्त भूमि अधिग्रहण नोटिफिकेशन के अनुसार सैकड़ो किसानो की कृषि भूमि को डेवलपमेंट के नाम पर रजिस्ट्री करा ली गई उक्त भूमि अधिग्रहण अधिनियम के अनुसार कोई डेवलपमेंट नहीं किया गया और सैकड़ो किसानो की कृषि भूमि की रजिस्ट्री में ₹10-10 का स्टांप शुल्क अदा किया गया इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा उक्त कंपनी व खरीददारों पर करोड़ों रुपए का स्टांप शुल्क कम लगाने की कार्यवाही की गई परंतु आज तक कोई भी स्टांप शुल्क कंपनी व खरीददारों के द्वारा नहीं चुकाया गया,
उत्तर प्रदेश सरकार को अब भी उक्त किसानो की कृषि भूमि पर वह कंपनी व खरीददार अपना कब्जा किऐ बैठे हुए हैं बेचारे किसान प्रहलाद सिंह सेंगर छटीकरा, चंद पाल सिंह जैंत, नरेंद्र सिंह,भगवान सिंह अर्जुन, सुरेश छटीकरा गोविंद जैंत, विष्णु भगत जी आदि अनेक किसान धरने करने को बैठे हुए हैं करीब 28 दिन बीत गई उन किसानों की आज तक किसी भी प्रशासनिकb अधिकारियों के द्वारा कोई खैर खबर नहीं ली है यह धरना प्रदर्शन जनपद मथुरा की तहसील सदर के क्षेत्र नगला रामताल में हो रहा है अगर किसानों के साथ धरने पर बैठने के दौरान कोई भी अनहोनी घटना घट जाती है तो कौन जिम्मेदार होगा इससे पूर्व भी नगला रामताल के पास नेम सिंह महाराज के ऊपर उक्त भूi माफिया के द्वारा हमला किया गया था बाल बाल बची थी जान इसके बाद न्यायालय में कार्यवाही बेचाराधीन है
मथुरा से संवाददाता बिजेंदर सैनी यूपी आजतक की रिपोर्ट
More Stories
पूर्णिया बिहार20सितंबर26* मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का सेवा संकल्प, रक्तदान कर बचाई जिंदगियां*
महोबा 20 सितंबर 26*स्कूल में समय से नहीं पहुंच रहे शिक्षक, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
मथुरा 20 सितंबर 26*थाना जैत पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*