March 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा06जनवरी24*मथुरा रिफाइनरी की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने दी मानवता की मिसाल

मथुरा06जनवरी24*मथुरा रिफाइनरी की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने दी मानवता की मिसाल

मथुरा से संवाददाता लवकुश शर्मा की रिपोर्ट न्यूज यूपीआजतक

मथुरा06जनवरी24*मथुरा रिफाइनरी की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने दी मानवता की मिसाल

कपकपाती ठंड में जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और कंबल का किया वितरण*

दिनांक 05.01.2024 की रात को मथुरा रिफाइनरी की सुरक्षा में तैनात सीआईएसफ के बल सदस्यों द्वारा इकाई प्रभारी उप कमांडेंट श्री अभिषेक कुमार साहू के नेतृत्व में स्वेच्छा से अपना योगदान कर मथुरा जंक्शन के समीप फुटपाथ पर और रांची बांगर के समीप झुग्गी झोपड़िया में रहने वाले जरूरतमंदों को सर्दी से बचने के लिए कंबल व गर्म वस्त्रों का वितरण किया। सीआईएसएफ के जवानों की यह मुहिम असहाय और गरीब लोगों को ठंड से बचाने के लिए लगातार जारी है। प्रत्येक वर्ष सभी बल सदस्य अपना योगदान कर मथुरा जनपद के विभिन्न हिस्सों में कंबल व गर्म वस्त्र वितरण करते हैं। इस मौके पर इकाई प्रभारी उप कमांडेंट श्री अभिषेक कुमार साहू, निरीक्षक/ कार्य शैलेंद्र सिंह बिष्ट,उप निरीक्षक रोहित कुमार, उप निरीक्षक विकास कुमार सहित इकाई के अन्य बल सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Taza Khabar