मथुरा 6 मई 26* operation conviction–थाना कोसीकलां जनपद मथुरा।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में मथुरा पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर एक राय होकर हाथों में अवैध असलाह लेकर वादी की जमीन पर कब्जा करते समय वादी व वादी के परिवारीजनों पर जान से मारने की नियत से फायर करने वाले 06 अभियुक्तगण को 08 वर्ष के सश्रम कारावास व 3500-3500/- रुपये अर्थदण्ड के जुर्माने से दण्डित किया गया ।
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे अभियान ” ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा निरन्तर समीक्षा एवं मार्ग दर्शन दिया जा रहा था । मथुरा पुलिस द्वारा गुणवत्ता पूर्ण विवेचना व लोक अभियोजक के संयुक्त प्रयास से *थाना कोसीकलां जनपद मथुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 584/2014 धारा 147/148/307/149/504/506 भादवि में आज दिनांक 06.05.2026 को मा0 न्यायालय एडीजे-06,मथुरा द्वारा इस प्रकरण में विचरण करते हुए साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तगण 1.शिवाराम उर्फ भगत पुत्र ठाकुरलाल 2.अर्जुन पुत्र डालचन्द 3.लीलाधर पुत्र रामपाल 4.वनवारी पुत्र रामपाल 5.राजकुमार पुत्र धर्मपाल 6.हेमराज पुत्र धर्मपाल नि0गण खरौठ थाना कोसीकलां मथुरा को 08 वर्ष के सश्रम कारावास व 3500-3500/- रुपये अर्थदण्ड के जुर्माने से दण्डित किया गया ।*

More Stories
उत्तर प्रदेश20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उत्तर प्रदेश20अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*