मथुरा 6 मई 25*यातायात पुलिस जनपद मथुरा मैं यातायात नियमों के लिए चलाया जागरूकता अभियान*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपीआजतक
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा महोदय* द्वारा यातायात नियमों की जागरुकता, अवैध वाहनों के संचालन एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिक्रमण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी यातायात मथुरा, ए0आर0टी0ओ0 मथुरा व ए0आर0टी0ओ0, प्रभारी निरीक्षक यातायात एवं टीएसआई एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद मथुरा में गोबर्धन चौराहा एवं नये बस अड्डा पर दिनांक 06.05.2025 को जनपद में अवैध संचालिच वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी, जिसके क्रम में 08 बस एवं 14 ईको को सीज किया गया एवं 719 वाहनों के चालान किये गये। शहर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अभियान चलाकर फुटपाथ एवं सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने एवं वाहनों को निर्धारित गति से ही चलाने हेतु निर्देशित किया गया। यातायात नियमों के पालन करने सम्बन्धी पम्पलेट वितरण किये गये एवं पी0ए0 सिस्टम द्वारा आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया । आगामी दिनांक- 10.05.2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आम जनता को बताया गया कि लोक अदालत का अधिक से अधिक संख्या में लाभ प्राप्त करें।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak