मथुरा 30 मई 2024* थाना मांट पुलिस द्वारा ऑपरेशन जागृति” कार्यक्रम आयोजित कर किया गया जागरूक
ऑपरेशन जागृति” अभियान के अन्तर्गत थाना मांट पुलिस द्वारा ऑपरेशन जागृति” कार्यक्रम आयोजित कर किया गया जागरूक
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा महोदय द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन जागृति अभियान के क्रम में आज दिनांक 30.05.2024 “ऑपरेशन जागृति” अभियान के तहत थाना मांट पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन जागृति कार्यशाला का आयोजन कर महिलाओं जागरूक किया गया । ऑपरेशन जागृति अभियान के क्रियान्वयन उद्देश्य एवं अभियान को सफल बनाने के संबंध में साइबर अपराध, बालिकाओं को साइबर हिंसा/यौन शोषण से बचाव हेतु जागरूक व सचेत करना, पॉक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक व सचेत करना, किशोर/किशोरियों के साथ हेल्दी रिलेशनशिप व जीवनशैली पर अभिभावकों को जागरूक करना, महिलाओं/बालिकाओं को अपने अधिकारों व सुरक्षा के बारे में समझ व जागरूकता पैदा करना । समुदाय को झूठे मुकदमों से होंने वाली क्षति के बारे में जागरूक करना व ऐसे मामलों में कमी लाना । विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाए गए कानूनों का दुरुपयोग के प्रति लोगों को सचेत करना ।
More Stories
सहारनपुर, 20 सितंबर 2026 पत्रकार से कथित बदसलूकी पर भड़का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन
मथुरा 20 सितंबर 26*थाना गोविन्द नगर ‘मिशन शक्ति’ टीम द्वारा “खेलते-खेलते अपने परिवार से विछडे” 03 वर्ष के बालक को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया।*
कानपुर नगर 20 सितंबर 26*संगठन विस्तार को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में