मथुरा 29 नवंबर 25 OPERATION CONVICTION थाना – शेरगढ ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में मथुरा पुलिस द्वारा भाई के साथ जमीन के क्रय विक्रय में धोखाधडी करने वाले अभियुक्त को 06 माह का कारावास एवं 10,000/- रूपये के अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया ।*
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे अभियान *”ऑपरेशन कन्विक्शन”* के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा निरन्तर समीक्षा एवं मार्ग दर्शन दिया जा रहा था । मथुरा पुलिस द्वारा गुणवत्ता पूर्ण विवेचना व लोक अभियोजक के संयुक्त प्रयास से थाना शेरगढ जनपद मथुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 237/2011 धारा 420/120बी/504/506 आईपीसी में आज दिनांक 29.11.2025 को *माननीय न्यायालय जे0एम-छाता* जनपद मथुरा द्वारा इस प्रकरण में विचरण करते हुए साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र जिले सिहं निवासी मकोडा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर को *06 माह का कारावास एवं 10,000/- रूपये* के अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया ।

More Stories
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*