मथुरा 27 अप्रैल* थाना कोसीकलाँ पुलिस द्वारा गश्त व चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त मय प्रतिबन्धित बोर के अवैध असलाह के गिरफ्तार।
संवाददाता – मथुरा से क्राइम रिपोर्टर डॉ0 अजय वर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
मथुरा 27 अप्रैल* श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा के आदेशानुसार जनपद मे अवैध असलाह रखने वालो के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां के कुशल नेतृत्व में थाना कोसीकलाँ पुलिस को एक अभियुक्त को मय प्रतिबन्धित बोर के अवैध असलाह के गिरफ्तार करने में उस समय सफतला प्राप्त हुई, जब उक्त अभियुक्त शेरगढ रोड पर बन्द पडी फैक्ट्री के पास खडा था।
*घटना का विवरण-*
दिनांक 26.04.2023 को थाना कोसीकलाँ की पुलिस टीम को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर एक अभियुक्त को मय प्रतिबन्धित बोर के अवैध असलाह के शेरगढ रोड पर बन्द पडी फैक्ट्री के पास से समय 17.15 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई, दिनांक 26.04.2023 को पुलिस टीम को गश्त व चैकिंग के दौरान जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसके पास अवैध तमंचा है वह शेरगढ रोड पर बन्द पडी फैक्ट्री की तरफ जाने वाले रास्ते पर खडा है, जो कोई घटना करने कि फिराक मे है, इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो उक्त व्यक्ति पुलिस टीम को आता देखकर सकपकाकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने एक बारगी दबिश देकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड लिया, अभियुक्त की जामा तलाश से पुलिस टीम को अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा .303 बोर (प्रतिबन्धित) बरामद हुआ, अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगी का विवरणः-*
एक अदद तमंचा .303 बोर (प्रतिबन्धित)।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
अनमोल पुत्र हरभजन सिंह निवासी माता वाली गली लक्ष्मीनगर पुराना भट्टा के पास थाना जमुनापार मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष।
*अभियुक्त आपराधिक इतिहासः-*
1. अनमोल पुत्र हरभजन सिंह निवासी माता वाली गली लक्ष्मीनगर पुराना भट्टा के पास थाना जमुनापार मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष।
a. मु0अ0सं0 0281/2023 धारा 7/25 एक्स एक्ट थाना कोसीकलाँ मथुरा।

More Stories
भागलपुर6अगस्त26*बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का 17वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार आज, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
लखनऊ6अगस्त26*भारी बेइज्जती लानत-मलानत के बाद NHAI जागा