मथुरा 26 जून 25* गुम हुये दो नाबालिग बच्चो को सकुशल उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपीआजतक
थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा “ ऑपरेशन मुस्कान ” के क्रम में आज दिनांक 26.06.2025 को समय 08.00 बजे दो नाबालिग बच्चे (1) अजीम पुत्र ईशाक नि0 तुलागढ़ी थाना सुरीर मथुरा उम्र करीब 11 वर्ष (2) इरफानखान पुत्र हनीफखान नि0 जाफराबाद टौली थाना बन्नादेवी अलीगढ़ उम्र करीब 06 वर्ष को सकुशल उसके परिजनो को सुपुर्द किया ।
*विवरण-*
दिनांक 25.06.2025 को ग्राम तुलागढ़ी से दो नाबालिग बच्चे करीब साँय 05 बजे अपने घर से अलीगढ़ की और बिना घर सूचना दिये निकल गये । जिस पर उनके परिजनो नें डाँयल 112 पर सूचना अंकित करायी तथा जानकारी थाने पर दी गयी । जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थानाध्यक्ष थाना सुरीर तथा पुलिस टीम द्वारा बच्चो की तलाश करते हुये सकुशल बरामद किया गया तथा बच्चो को उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया । परिजनो द्वारा पुलिस कार्यवाही की भूरी भूरी प्रसंशा की गई है
*बरामदगी का स्थान-* बरौला बाईपास अलीगढ़ ।
*बरामद करने वाली टीम-*
1.थानाध्यक्ष श्री अभयकुमार शर्मा थाना सुरीर मथुरा ।
2. उ0नि0 श्री अमित कुमार थाना सुरीर मथुरा ।
3. उ0नि0 श्री सोहनवीर थाना सुरीर मथुरा ।
4. है0 का0 1842 महेन्द्र सिहं थाना सुरीर मथुरा ।
5. है0का0 1286 सुरजेश थाना सुरीर मथुरा ।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26 *पूर्णिया व्यवहार न्यायालय को मिली नई सौगात,
लखनऊ24अगस्त26*यूपी में मानसून सक्रिय, 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट – उन्नाव में गंगा उफान पर*