मथुरा 25 अक्टूबर 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 02 फर्जी आधार कार्ड, 01 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। थाना गोवर्धन जनपद मथुरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.10.2026 को समय 22.50 बजे मुखबिर की सूचना पर सकरवा कट से डीग की तरफ 200 मीटर आगे से थाना गोवर्धन जनपद मथुरा से अभियुक्त अरमान पुत्र हनीफ निवासी दौलतपुर थाना गोवर्धन जनपद मथुरा उम्र करीब 20 वर्ष को 02 आधार कार्ड ,01 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना गोवर्धन पर मु0अ0सं0 569/2026 धारा 318(4), 336 (3), 338,340(2) BNS व 66C, 66D IT Act पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*अपराध कारित करने का तरीका–* अभियुक्त अपनी फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार करता था तथा फर्जी सिम एवं मोबाइल फोन का उपयोग कर स्वयं की पहचान छिपाते हुए लोगों को फोन कर, लिंक भेजकर, ओटीपी भेजकर एवं अन्य प्रकार से झांसा देकर साइबर ठगी का कार्य करता हैऔर लोगों से विभिन्न बहानों से धनराशि अपने खातों में स्थानांतरित कराकर अवैध लाभ प्राप्त करता है ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम, पता व उम्र:-*
अरमान पुत्र हनीफ निवासी दौलतपुर थाना गोवर्धन जनपद मथुरा उम्र करीब 20 वर्ष ।
*अभियुक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
स्थान- सकरवा कट से डीग की तरफ 200 मीटर आगे से थाना गोवर्धन जनपद मथुरा, दिनांक 24.10.2026 व समय 22.50 बजे ।
*अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी का विवरण:-*
1.01 एण्ड्राइड मोबाइल विवो कम्पनी ।
2.02 फर्जी आधार कार्ड ।
*अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अपराध का विवरण:-*
मु0अ0सं0 569/2026 धारा 318(4), 336 (3), 338,340(2) BNS व 66C, 66D IT Act थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नामं:-*
1.उ0नि0 ललित कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
2.है0का0 456 संजीव कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
3.का0 3066 प्रीत कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
4.का0 1690 विशाल चौहान थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
5.का0 3067 राहुल बाल्यान थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
More Stories
बागपत 25 अक्टूबर 26*गन्ने के खेत में मिला दो दिन से लापता फौजी की पत्नी रुबीना का शव- रुबीना मुजफ्फरनगर के पुरबालियान की रहने वाली थी
प्रयागराज 25 अक्टूबर 26*एक चोर लंगड़ाते हुए भाजपा नेता की 50 लाख रुपए की फॉर्च्यूनर चोरी करके ले गया
कोच्ची 25 अक्टूबर 2026*जज के बेटे ने मर्सडीज से व्यक्ति को कुचला