अयोध्या २४ दिसंबर २५ * अयोध्या की राजकुमारी एवं साउथ कोरिया की महारानी हो की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया
अयोध्या।
अयोध्या में अयोध्या की राजकुमारी एवं साउथ कोरिया की महारानी हो की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया।
मौसम खराब होने के कारण कोरिया का प्रतिनिधिमंडल अयोध्या नहीं पहुंच सका।
औपचारिक रूप से अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने प्रतिमा का अनावरण किया।
कांसे से निर्मित महारानी हो की प्रतिमा की ऊंचाई लगभग 10 फीट है।
मान्यता है कि लगभग 2000 वर्ष पूर्व अयोध्या की राजकुमारी हो समुद्री मार्ग से कोरिया गई थीं।
कोरिया पहुंचकर उनका विवाह करक वंश के राजकुमार से हुआ था।
महारानी हो की स्मृति में पार्क का शिलान्यास वर्ष 1999 में किया गया था।
विकास प्राधिकरण, नगर निगम और कोरिया के सहयोग से पार्क का लगातार विस्तार किया गया।
अयोध्या–कोरिया के प्राचीन संबंधों से भारत और कोरिया के रिश्तों को मजबूती मिल रही है।
अब पार्क को और अधिक सुंदर और आकर्षक बनाने का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

More Stories
कश्मीर12अगस्त26*कश्मीर के लाल चौक पर गूंजा तिरंगा | बदली तस्वीर, शान से निकली तिरंगा यात्रा
देहरादून12अगस्त26*नमो भारत परियोजना अब कागजों से निकलकर जमीन पर आगे बढ़ने लगी है।*
लखीमपुर खीरी12अगस्त26*कांवड़ियों से भरी बस चालक की आंख लगने के कारण खाई में पलट गई।