मथुरा 21 जुलाई 26* साइबर ठगी करने वाले 01 अभियुक्त को 02 कूटरचित आधार कार्ड व 01 मोबाइल फोन सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20.07.2026 को समय 19.15 बजे मलसराय से देवसेरस जाने वाले रास्ते पर नगला सपेरा के पास से 01 अभियुक्त हुशैन पुत्र आमीन निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन जनपद मथुरा उम्र करीब 27 वर्ष को 02 कूटरचित आधार कार्ड ,01 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तार व बरामगदी के आधार पर थाना गोवर्धन पर मु0अ0सं0-358/2026 धारा- 318(4),336(3),338,340(2) BNS व 66C,66D IT Act. पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
*अपराध कारित करने का तरीका-*
अभियुक्त अपनी फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार करके तथा फर्जी सिम एवं मोबाइल फोन का उपयोग कर स्वयं की पहचान छिपाते हुए लोगों को फोन, लिंक, ओटीपी एवं अन्य झांसे देकर साइबर ठगी करते थे । लोगों से विभिन्न बहानों से धनराशि अपने खातों में स्थानांतरित कराकर अवैध लाभ प्राप्त करते थे ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम,पता व उम्र-*
हुशैन पुत्र आमीन निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन जनपद मथुरा उम्र करीब 27 वर्ष ।
*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-*
*स्थान-* मलसराय से देवसेरस जाने वाले रास्ते पर नगला सपेरा के पास से,दिनांक 20.07.2026 व समय 19.15 बजे ।
*अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी का विवरण-*
1.01 मोबाइल फोन विवो कम्पनी ।
2.02 कूटरचित आधार कार्ड ।
*अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0-358/2026 धारा-318(4),336(3),338,340(2) BNS व 66C, 66D IT Act थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 चौधरी सतेन्द्र सिंह थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
3.है0का0 456 संजीव कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
4.है0का0 1435 उपनीश बाबू थाना गोवर्धन जनपद मथुरा
5.का0 55 सचिन शर्मा थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।

More Stories
कानपुर नगर21जुलाई26*पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं सत्यापन की समय-सारिणी जारी*
लखनऊ21जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 8.00 बजे की बड़ी खबरें………
लखनऊ21जुलाई2026*निषाद पार्टी का पांच दिवसीय मंथन शिविर प्रारम्भ*