मथुरा 19 जून 26*पॉकेट डायरी नवाचार से प्रभावित हुए जिलाधिकारी, शिक्षक को प्रस्तुतीकरण हेतु किया आमंत्रित*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा*। भारत सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 17 जून 2026 से 20 जून 2026 तक कलेक्ट्रेट परिसर, मथुरा में आयोजित विकास प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अपनी विभिन्न योजनाओं, नवाचारों एवं शैक्षिक उपलब्धियों का प्रभावी प्रदर्शन किया गया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा श्रीमती रतन कीर्ति जी के निर्देशन में शिक्षकों की टीम द्वारा विभागीय स्टॉल पर परिषदीय विद्यालयों में संचालित गतिविधियों एवं छात्रहित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी आगंतुकों को प्रदान की गई।
प्रदर्शनी के दौरान जिलाधिकारी मथुरा श्री चन्द्र प्रकाश सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के स्टॉल का अवलोकन किया। इस अवसर पर शिक्षक करणपाल सिंह द्वारा विभागीय नवाचारों एवं शैक्षिक मॉडलों का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया गया। विशेष रूप से उनके द्वारा विकसित “पॉकेट डायरी” नवाचार ने जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकर्षित किया।
जिलाधिकारी महोदय ने इस नवाचार की सराहना करते हुए इसे बच्चों के अधिगम को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। उन्होंने शिक्षक करणपाल सिंह द्वारा विद्यालय स्तर पर किए जा रहे नवाचारों एवं शैक्षिक गतिविधियों की प्रशंसा की तथा उनके कार्यों के बारे में विस्तार से प्रस्तुतीकरण देने हेतु जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आमंत्रित किया।
इस उपलब्धि से शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं नवाचारों को नई पहचान मिली है तथा यह अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
More Stories
मुजफ्फरनगर/मेरठ, 13 अक्टूबर 2026 सूफी अमजद अली बने बीएमपी के मेरठ महानगर अध्यक्ष
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*