मथुरा 19 जुलाई 25*मथुरा पुलिस द्वारा अभियान चलाकर की गयी चेकिंग व यातायात नियमों का पालन न करने वाले ई- रिक्शा व टेम्पो का एमवी एक्ट में किया गया चालान ।
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपीआजतक
पुलिस अधीक्षक यातायात ,समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक यातायात व समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष मय चौकी प्रभारी /उ0नि0 यातायात जनपद मथुरा द्वारा बढ़ती दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शहर क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर विभिन्न प्रकार से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा व टेम्पो के विरुद्ध दोष पूर्ण नम्बर प्लेट,विना नम्बर प्लेट, विना ड्राइविंग लाइसेंस, विना परमिट, विना फिटनेस,सड़क पर ई-रिक्शा व टेम्पो खड़ा करके सवारी बैठाना, ओवर लोड सवारी बैठाने वाले ई-रिक्शा व टेम्पो के विरुद्ध एम0 वी0 एक्ट में कार्यवाही की गयी तथा, जिसमें 864 ई रिक्शा व टेम्पो का ई-चालान किया गया, 213 ई-रिक्शा व टेम्पो को सीज किया गया तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।

More Stories
कानपूर नगर ११ मार्च २६ * क्षेत्रीय पुलिस को गुमराह कर शातिरों ने अर्पित मिश्रा व उसके परिवार में बनाया दहशत का माहौल
अयोध्या ११ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या एवं अन्य स्थानों की कुछ महत्वपूर्ण खबरे
अयोध्या ११ मार्च २६ * कुरआन मजीद सारी दुनियां के लिए सरापा हिदायत : कारी अजीमुद्दीन,जामा मस्जिद सण्डवा में मुकम्मल हुआ कुरआन,आलम-ए-इस्लाम के लिए की गई दुआ