February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 15 दिसंबर 25* राधा टाउन कॉलोनी में एक वृद्ध व्यक्ति को गोली मारने वाले व्यक्ति के साथ पुलिस की मुठभेड़ और गिरफ्तार ।*

मथुरा 15 दिसंबर 25* राधा टाउन कॉलोनी में एक वृद्ध व्यक्ति को गोली मारने वाले व्यक्ति के साथ पुलिस की मुठभेड़ और गिरफ्तार ।*

मथुरा 15 दिसंबर 25* राधा टाउन कॉलोनी में एक वृद्ध व्यक्ति को गोली मारने वाले व्यक्ति के साथ पुलिस की मुठभेड़ और गिरफ्तार ।*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

आज दिनांक 15.12.2025 को थाना रिफाइनरी पुलिस टीम द्वारा चौहान फैमिली ढाबा एनएच 19 बाद पुल के पास में चेकिंग की जा रही थी ,चेकिंग के दौरान एक ब्लैक कलर की वरना कार आती दिखाई दी मौके पर पुलिस टीम द्वारा गाड़ी को चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया तो गाडी सवार चालक ने अपनी गाड़ी आंगनपुरा वाले रास्ते पर मोड़ दी जिससे पुलिस टीम द्वारा पीछा कर कुछ दूरी पर गाड़ी गहराबंदी की गई तो गाड़ी सवार गाड़ी से उतरकर जंगल की ओर भागा और पुलिस पर फायरिंग की । आत्मरक्षर्थ पुलिस टीम द्वारा भी फायरिंग की गई जिसमें एक बदमाश जिसका नाम विष्णु पुत्र सुखलाल निवासी राधा टाउन थाना रिफाइनरी मथुरा दौराने मुठभेड़ घायल/गिरफ्तार हुआ । अभियुक्त के विरुद्ध थाना रिफाइनरी पर मुकदमा अपराध संख्या 390/25 धारा 103(1)/333/352 बीएनएस पंजीकृत है | अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल पिस्टल व कारतूस Verna गाड़ी बरामद किये गये ।

*गिरफ्तार/घायल अभियुक्त –*
विष्णु पुत्र सुखलाल निवासी राधा टाउन थाना रिफाइनरी मथुरा उम्र 29 वर्ष

*बरामदगी –*
1. घटना में प्रयुक्त पिस्टल
2. घटना करके भागने में इस्तेमाल वरना गाड़ी

*घटना का विवरण –*
दिनाँक 14-12-2025 को गजेंद्र कुशवाहा निवासी राधा टाउन थाना रिफाइनरी मथुरा के ऊपर जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से फायर किया जिससे गजेंद्र कुशवाहा उपरोक्त की दौराने इलाज मृत्यु हो गई जिसके सम्बंध में थाना रिफाइनरी पर मु0अ0स0 390/2025 धारा 103(1)/333/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया। मुठभेड में घायल को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया।

*आपराधिक इतिहास विष्णु उपरोक्त –*
1.मु0अ0स0 471/2017 धारा 174ए भादवि थाना हाईवें मथुरा
2.मु0अ0स0 842/2017 धारा 384/506 भादवि थाना हाईवें मथुरा
3.मु0अ0स0 907/2017 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहवन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण)अधिनयम थाना हाईवे मथुरा
4.मु0अ0स0 748/2018 धारा 174ए भादवि थाना हाईवें मथुरा
5.मु0अ0स0 024/2023 धारा 406/407/420/120बी भादवि थाना मगोर्रा मथुरा
6 मु0अ0स0 190/2023 धारा 286 भादवि थाना रिफाइनरी मथुरा
7.मु0अ0स0 039/2020 धारा 332/353 भादवि थाना राया मथुरा
8.मु0अ0स0 183/2020 धारा 147/504/506 भादवि थाना राया मथुरा

नोट :– विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

Taza Khabar