मथुरा 15 दिसंबर 25*थाना वृन्दावन पुलिस ने चोरी के अभियोग में वाँछित एक अभियुक्ता को हिरासत में लिया ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा दिनांक 15.12.225 को समय करीव 09.30 बजे अभियुक्ता को रुकमिणी विहार गेट न0 01 के पास से मय चोरी के रुपयों के साथ हिरासत में लिया गया, जो कि थाना वृन्दावन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 701/2025 धारा 305 बी0एन0एस0 में वाँछित थी । अभियुक्ता से बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी की गयी।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 14.12.2025 को मुकदमा वादी रवि सोलंकी उर्फ रविशंकर सोलंकी पुत्र भगवती प्रसाद निवासी सहाई विचपुरी थाना अछनेरा जनपद आगरा वर्तमान पता ओमैक्स कॉलौनी में फ्लैट नम्बर 4A 101 थाना वृन्दावन मथुरा ने थाना वृन्दावन पर तहरीर दी कि एक अज्ञात महिला द्वारा वादी के घर में घुसकर अलमिरा में रखे 1,00,000 रूपये चोरी कर ली है। इस सम्बन्ध में थाना वृन्दावन पर मु0अ0सं0 701/2025 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।
*अभियुक्ता का नाम व पता-* एक अभियुक्ता
*हिरासत में लेने का स्थान,दिनांक व समय-*
स्थान-रुकमिणी विहार गेट न0 01 के पास से, दिनांक-15.12.2025 व समय 09.30 बजे ।
*अभियुक्ता से बरामदगी का विवरण-* 76600/- रुपये
*हिरासत में लेने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.संजय कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
2.म0उ0नि0 अपराजिता थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
3.का0 860 निर्मल कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*