April 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 15 अप्रैल 26* हत्या का प्रयास व बल्वा करने के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*

मथुरा 15 अप्रैल 26* हत्या का प्रयास व बल्वा करने के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*

मथुरा 15 अप्रैल 26* हत्या का प्रयास व बल्वा करने के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

*मथुरा* थाना बरसाना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.04.2026 को समय 12.05 बजे जिला अस्पताल मथुरा से थाना बरसाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 131/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 125, 352, 351(2) बी0एन0एस0 व 7 सीएलए एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्तगण 1. उदय चन्द्र उर्फ उद्दन पुत्र नारायण उम्र करीब 65 वर्ष 2. मेघश्याम पुत्र पूरन उम्र करीब 54 वर्ष 3. महेन्द्र पुत्र नारायण उम्र करीव 70 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम रहेड़ा थाना बरसाना जनपद मथुरा को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 13.04.2026 को ग्राम रहेडा थाना बरसाना मथुरा मे प्रथम पक्ष के 1.भीमा पुत्र पूरन उम्र करीब 52 वर्ष 2.महेन्द्र पुत्र नारायण उम्र करीब 68 वर्ष 3.उदयचन्द पुत्र नारायण उम्र करीब 65 वर्ष 4.मेघश्याम पुत्र पूरन उम्र करीब 48 वर्ष 5.मान सिंह पुत्र उदय चन्द उम्र करीब 37 वर्ष 6.सुभाष पुत्र भीमा उम्र करीब 28 वर्ष 7.राजू पुत्र भीमा उम्र करीब 24 वर्ष निवासीगण रहेडा तथा द्वितीय पक्ष के 1. देवेन्द्र उर्फ देवो पुत्र जगदीश उम्र करीब 24 वर्ष 2.प्रहलाद पुत्र जगदीश उम्र करीब 27 वर्ष 3.श्याम पुत्र जगदीश उम्र करीब 26 वर्ष 4.श्याम पुत्र विज्जो उम्र करीब 20 वर्ष 5.शेरा पुत्र रक्षपाल उम्र करीब 45 वर्ष 6.राधे पुत्र शेरपाल उम्र करीब 22 वर्ष 7.ओमा उर्फ ओमप्रकाश पुत्र जवाहर उम्र करीब 32 वर्ष व दोनो पक्षो के करीब 7-7, 8-8 लोग नाम पता अज्ञात निवासीगण रहेडा थाना बरसाना जनपद मथुरा के मध्य रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद व दोनों पक्षों मे आपस में गाली—गलौज करते हुए लाठी डण्डा सरिया आदि से एक-दूसरे पर हमलावर होकर तथा छतों से एक-दूसरे की ओर निशाना साधते हुए जान से मारने की नियत तथा अवैध शस्त्रों से फायरिग करने के सम्बन्ध में थाना बरसाना मथुरा पर मु0अ0सं0 – 131/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 125, 352, 351(2) बी0एन0एस0 व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया । सम्बन्धित प्रकरण में दिनांक 15.04.2026 को वांछित अभियुक्तगण 1. उदय चन्द्र उर्फ उद्दन पुत्र नारायण उम्र करीब 65 वर्ष 2. मेघश्याम पुत्र पूरन उम्र करीब 54 वर्ष 3. महेन्द्र पुत्र नारायण उम्र करीब 70 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम रहेड़ा थाना बरसाना जनपद मथुरा को जिला अस्पताल मथुरा से गिरफ्तार किया गया है ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के नाम,पता व उम्र:-*
1.उदयचन्द्र उर्फ उद्दन पुत्र नारायण उम्र करीब 65 वर्ष ।
2.मेघश्याम पुत्र पूरन उम्र करीब 54 वर्ष ।
3.महेन्द्र पुत्र नारायण उम्र करीब 70 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम रहेड़ा थाना बरसाना जनपद मथुरा ।

*अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समय:-*
स्थान- जिला अस्पताल मथुरा से, दिनांक 15.04.2026 व समय 12.05 बजे ।

*अभियुक्त उदयचन्द्र उपरोक्त का आपराधिक इतिहास:-*
मु0अ0सं0 – 131/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 125, 352, 351(2) बीएनएस व 7
सीएलए एक्ट व 5/25/27 आर्मस एक्ट थाना बरसाना जनपद मथुरा ।

*अभियुक्त मेघश्याम उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 131/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 125, 352, 351(2) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट व 5/25/27 आर्मस एक्ट थाना बरसाना जनपद मथुरा ।
2.मु0अ0सं0-123/2002 धारा 110जी सीआरपीसी थाना बरसाना जनपद मथुरा ।

*अभियुक्त महेन्द्र का आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 131/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 125, 352, 351(2) बी0एन0एस0 व 7
सी0एल0ए0 एक्ट व 5/25/27 आर्मस एक्ट थाना बरसाना जनपद मथुरा ।
2.मु0अ0सं0 50/1982 धारा 147/148/395/504/506 भादवि थाना बरसाना मथुरा ।
3.मु0अ0सं0 26ए/1983 धारा 147/148149/307/452 भादवि थाना बरसाना मथुरा ।

*अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-*
1. उ0नि0 दीपक कुमार चौकी प्रभारी सहार थाना बरसाना जनपद मथुरा ।
2. है0का0 309 चन्द्रप्रकाश थाना बरसाना जनपद मथुरा ।
3. का0 2442 मोहित कुमार थाना बरसाना जनपद मथुरा ।

Taza Khabar