मथुरा 14 मई 25*थाना रिफाइनरी पुलिस मुठभेड मैं बड़ी घटना को किया नाकाम
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपीआजतक
दिनांक 14.05.2025 को थाना रिफाइनरी पुलिस एवं रिवार्डेड टीम मथुरा द्वारा थाना रिफाइनरी क्षेत्रान्तर्गत श्री जी मार्केट पर संयुक्त चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि काशीराम कट के पास मधुबनी खंडहर में कई बदमाश किसी बड़ी घटना करने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना आधार पर थाना स्थानीय पुलिस एवं रिवार्डेड टीम पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश, लोकेंद्र पुत्र बृजराज निवासी लड़नपुर थाना हल्दौर जिला बिजनौर घायल हुआ है। गिरफ्तारशुदा/ घायल बदमाश को उपचार हेतु तत्काल जिला अस्पताल भिजवा दिया गया एवं उसके अन्य चार साथियों को पुलिस द्वारा मौके पर अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
More Stories
पीलीभीत22 अक्टूबर 26*मतदाता सूची में गड़बड़ी की पुष्टि के बाद चुनाव आयोग का सख्त एक्शन, दो एसडीएम हटाए गए
लखीमपुर खीरी22 अक्टूबर 26*- कल 85 बूथों पर होगा स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव,
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*शासन के निर्देशानुसार नहीं पहुंच रहे ब्लॉक कर्मचारी व बाबू कार्यालय में