मथुरा 12 सितंबर 26* हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.09.2026 को समय 22.52 बजे वृन्दावन पानीगांव रोड पर स्थित हैली पैड के सामने रोड से अभियुक्त कन्हैया पुत्र सिपाहीलाल निवासी ग्राम कछपुरा थाना विधूना जिला औरेया उम्र करीब 20 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 611/2026 धारा 103(1) बी0एन0एस0 को 01 मोबाइल फोन (मृतक का), कुल 750/- रुपये सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना वृन्दावन से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनाक 10.09.2025 को मुकदमा वादी द्वारा थाना वृन्दावन पर एक लिखित प्रार्थना पत्र अभियुक्त कन्हैया उपरोक्त के के द्वारा वादी के भाई/मृतक संजीव कुमार उर्फ पप्पू उम्र 42 वर्ष की हत्या कर देने के सम्बन्ध में दिया गया था जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना वृन्दावन पर मु0अ0सं0 558/2026 धारा 191(2),103(1) बी0एन0एस0 बनाम कन्हैया उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था ।
*घटना का कारणः-* अभियुक्त के परिवार की महिला के साथ मृतक के अवैध सम्बन्ध होने के शक के कारण ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पताः-*
कन्हैया पुत्र सिपाहीलाल निवासी ग्राम कछपुरा थाना विधूना जिला औरेया उम्र करीब 20 वर्ष ।
*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
स्थान- वृन्दावन पानीगांव रोड पर स्थित हैली पैड के सामने रोड से, दिनांक 11.09.2026 व समय 22.52 बजे ।
*अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी का विवरण:-*
01 मोबाइल फोन (मृतक का) व कुल 750/- रुपये ।
*अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अपराध का विवरण:-*
मु0अ0सं0 611/2026 धारा 103(1)/315 बी0एन0एस0 थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-*
1.अश्वनी कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 कपिल कुमार वशिष्ठ चौकी प्रभारी केशवधाम थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
3.है0का0 1488 धर्मेन्द्र कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
4.का0 475 अभिषेक कुमार वृन्दावन जनपद मथुरा ।
5.का0 250 अभय प्रताप सिंह थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।

More Stories
झाँसी 12सितंबर 26*हमारा बुन्देलखण्ड हमें वापस दो, राम कौ कौल अभियान अनशन एवं सत्याग्रह
रायगड 12 सितंबर 26*उरणच्या मोरा जेट्टी येथे पारंपरिक श्री सत्यनारायण महापूजा; मच्छीमार बांधवांच्या सुख-समृद्धीसाठी प्रार्थना
मथुरा 12 सितंबर 26 राधाष्टमी के दृष्टिगत PWD गेस्ट हाउस बरसाना में बैठक की गई*