मथुरा 11 दिसंबर 25*साइबर फ्रॉड के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर नाकाबंदी एवं सर्च अभियान चलाया गया*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
जनपद मथुरा में साइबर फ्रॉड के अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध के नेतृत्व में कुल 04 अपर पुलिस अधीक्षक,04 क्षेत्राधिकारी , 26 इंस्पेक्टर सहित कुल 300 पुलिस कर्मियों द्वारा थाना गोवर्धन के गांव देवसरस, मुरसेरस, दौलतपुर तथा नगला कटिया को आने जाने वाले समस्त रास्तों पर नाकाबंदी करके सर्च ऑपरेशन किया गया l कुल 42 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया जिनसे कुछ संदिग्ध व आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है l जिनमें से आठ लोग पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं l साइबर टीम के द्वारा तथा स्थानीय पुलिस के द्वारा गहनता से पूछताछ की जा रही है l सत्यता के आधार पर कठोर कार्यवाही की जा रही है l

More Stories
कानपुर देहात 12अगस्त26*रनिया में ओवरब्रिज को लेकर आक्रोश! विधायक से लोगों ने पूछे सवाल
बांदा 12 अगस्त 26*कृषि उन्नति में युवा कृषि स्नातकों की महत्वपूर्ण भूमिका*
बांदा 12 अगस्त 26*सेंट मैरी स्कूल की छुट्टी में सड़क बन जाती है ‘पार्किंग जोन’, जाम में फंसते हैं बच्चे और एंबुलेंस*