भोपाल31अगस्त24*MP में कलेक्टर के बाद अब बदले जाएंगे कई जिलों के एसपी, एक सप्ताह में हो सकते हैं तबादले*
भोपाल। कलेक्टर और कमिश्नर बदलने के बाद अब सरकार पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक बदलेगी। विशेष और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारियों के दायित्व में भी परिवर्तन होगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग के स्तर पर तैयारी हो चुकी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना के बीच भी प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है। सितंबर के पहले सप्ताह में आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए जा सकते हैं। सीहोर के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी और नर्मदापुरम के गुरूकरण सिंह को लगभग तीन वर्ष हो चुके हैं। भोपाल की डीसीपी श्रृद्धा तिवारी के भी दिसंबर 2024 में तीन वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। पुलिस महानिरीक्षक में उज्जैन के संतोष सिंह भी इसी श्रेणी में हैं।
इसी तरह विशेष और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों में योगेश देशमुख, चंचल शेखर, रवि गुप्ता, मनीष शंकर शर्मा, राजेश गुप्ता, उपेंद्र जैन, सुधीर शाही और शैलेष सिंह भी लगभग तीन वर्ष से एक ही दायित्व संभाल रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना भी आगामी दो या तीन वर्ष की अवधि को ध्यान में रखकर की जाएगी। पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रस्ताव भी तैयार कर लिए गए हैं। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
*प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव विशेष पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत*
उधर, गृह विभाग ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महिला शाखा प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को विशेष पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत किया है। यह पदोन्नति एक सितंबर से प्रभावी होगी। इस बार भी पदोन्नति के साथ पदस्थापना में परिवर्तन नहीं किया गया। जबकि, पदोन्नति के साथ पदस्थापना बदलती है लेकिन प्रदेश में यह परिपाटी बन गई है कि जो जहां पदस्थ है, उसे वहीं पदोन्नति के बाद पदस्थ कर दिया जाए।

More Stories
लखनऊ31मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
रोहतास31मई26*मखदूम अशरफ कछौछा शरीफ कमेटी की अपील: कमेटी के नाम पर चंदा देने से पहले तहकीकात जरूर करें*
नई दिल्ली31मई26 *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*