भोपाल28जनवरी25*उत्तर भारत की सर्द हवाएं से मप्र में ठंड, अगले दो दिनों में बदलेगा मौसम*
भोपाल। वर्तमान में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने और उत्तर भारत की तरफ से सर्द हवाएं चलने से ठंड बरकरार है। सोमवार को प्रदेश में सबसे कम 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया में रिकार्ड किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस पर पर रहा। भोपाल सहित 17 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम पर रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार से ठंड कुछ कम होने की संभावना है।
*29 जनवरी ले नया विक्षोभ*
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। 29 जनवरी एवं एक फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है।
*कड़ाके की सर्दी*
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई जबरदस्त बर्फबारी के कारण उत्तर भारत क्षेत्र कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। वातावरण में नमी भी काफी कम है। साथ ही हवाओं का रुख भी उत्तरी बना हुआ है। इस वजह से मध्य प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ रही है। हालांकि 29 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत के आसपास सक्रिय होने से हवा का रुख बदलने लगेगा। जिसके कारण बुधवार से कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

More Stories
नई दिल्ली 27 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें…*
नई दिल्ली 27 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*
नई दिल्ली 27 फ़रवरी 26**इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*