लखनऊ28जनवरी25*मौनी अमावस्या के बाद यूपी में जमकर होगी बारिश, तापमान आएगी भारी गिरावट*
उत्तर प्रदेश में मौसम में 31 जनवरी के बाद एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मौनी अमावस्या के बाद यूपी के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को ठंड का एहसासा होगा। आपको बता दें कि दो पश्चिमी विक्षोम के सक्रिय होने की वजह से बारिश की स्थिति बन रही है।
*आईएमडी ने दी कोहरे की चेतावनी*
* आईएमडी ने मंगलवार को कोहरे की चेतावनी देते हुए कुछ जिलों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को जरूरत पड़ने पर बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
* सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और देवरिया में घना कोहरा छाया रहेगा। सुबह और देर रात को कोहरे जबरदस्त पड़ेगा।
*इस दिन पड़ेगी जमकर बारिश*
* मौसम विभाग ने बताया कि 29 जनवरी को यूपी में ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम शुष्क रहेगा। तराई क्षेत्रों में कोहरे की मार पड़ेगी, जो लोगों को परेशान करेगी।
* 30 जनवरी को भी कोहरे की चादर वातावरण में देखी जाएगी। 31 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के पूरे आसार हैं। 1 और 2 फरवरी को बारिश की चेतावनी दी गई है।
More Stories
सहारनपुर24 सितंबर 26*चोरी हुआ नवजात(48 )घंटे में बेहद सकुशल बरामद जनकपुरी पुलिस के ‘ऑपरेशन रिकवरी’ की पूरे जिले में गूंज*
कौशाम्बी24 सितम्बर 26*धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश महोत्सव, 9 दिन तक विधि-विधान से हो रही पूजा-अर्चना*
Riva24 सितंबर 26*APS यूनिवर्सिटी का एक और कांड, बायोटेक के छात्रों से इंटर्नशिप-प्रोजेक्ट के नाम पर 1800 तक वसूली,