भेलसर अयोध्या 16अप्रैल 25*युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली के ग्राम कूढा सादात में बुधवार की रात्रि में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भेलसर पुलिस चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि ग्राम कूढा सादात निवासी प्रभात कुमार पुत्र रामराज 19 वर्ष मंगलवार को रात 10 बजे अपने कमरे में सोने चला गया सुबह जब घर वाले सोकर उठे और प्रभात कुमार के कमरे में गए तो प्रभात कुमार का शव छत के कुढ़े से रस्सी से लटक रहा था। प्रभात कुमार नगर पालिका परिषद रुदौली का सफाई कर्मी था उसने आत्महत्या किन परिस्थितियों में की उसकी जांच की जा रही है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।

More Stories
लखनऊ20जलज*छात्रों पर बर्बर पुलिसिया लाठीचार्ज से आक्रोशित सपाईयों का गुस्सा फूटा*
कौशाम्बी22जुलाई26*राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कौशाम्बी कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन*
सहारनपुर22जुलाई26*विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े लोगों ने रायपुर बिजली घर पर किया जोरदार प्रदर्शन-