भागलपुर7जून26*शव यात्रा में कथित फायरिंग का वीडियो वायरल, नवगछिया पुलिस ने शुरू की जांच**
**भागलपुर/नवगछिया बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता**
नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां महादेवपुर घाट पर एक शव यात्रा के दौरान कथित रूप से हथियार से फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी भावेश यादव की माता का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए निकाली गई शव यात्रा महादेवपुर घाट पहुंची थी। इसी दौरान कथित रूप से फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
वायरल वीडियो में कुछ लोग हथियार के साथ दिखाई दे रहे हैं तथा फायरिंग जैसी गतिविधि नजर आ रही है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिख रहा हथियार लाइसेंसी है या नहीं। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
इस संबंध में परबत्ता थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है और इसकी जांच की जा रही है। वहीं नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान, हथियार की वैधता तथा पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
*”वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है। जांच के उपरांत जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”* — **वैभव शर्मा, पुलिस अधीक्षक, नवगछिया**

More Stories
सुल्तानपुर26जुलाई26*डीएम इंद्रजीत सिंह की संवेदनशील पहल: स्वयं राजस्वकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे,
पूर्णिया बिहार 25 जुलाई 26 *बुलेट पर DM अंशुल-SSP डॉ. शौर्य, अवाम में फख्र*बिहार बंद में पूर्णिया शांत
नई दिल्ली26जुलाई26*आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जब हम युवा थे तो वो दौर आज्ञा मानने का था, नई पीढ़ी पूछती है सवाल ?*