पूर्णिया बिहार 7 जून 26 *पूर्णिया में उमड़ा ‘नेत्रदान का सैलाब’, आँखों पर पट्टी बाँधकर सड़कों पर उतरे 500 लोग*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
पूर्णिया*दधीचि देहदान समिति के बैनर तले ऐतिहासिक ब्लाइंड वॉक, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद बोले: ‘मृत्यु के बाद भी देख सकेगा संसार’_
*उपशीर्षक:* _सीमांचल की धरती पर रचा गया मानवता का इतिहास, 18 नेत्रदानी परिवारों का हुआ सम्मान, कोसी-पूर्णिया में फैला देहदान का उजियारा_
पूर्णिया बिहार : रविवार की सुबह पूर्णिया की सड़कों ने वह नजारा देखा जिसने हर देखने वाले की आँखें नम कर दीं। दधीचि देहदान समिति बिहार के आह्वान पर शहर में ‘ब्लाइंड वॉक’ का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा सीमांचल गौरवान्वित हो उठा। आँखों पर काली पट्टी बाँधे 500 से अधिक लोगों ने जब कदम बढ़ाए तो हर कदम दृष्टिबाधितों की पीड़ा और नेत्रदान की पुकार बन गया।
यह सिर्फ एक वॉक नहीं थी, यह मौत के बाद जीवन की दूसरी पारी शुरू करने का संकल्प था।
राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से निकली ‘रोशनी की यात्रा
सुबह ठीक 7:30 बजे जीएमसीएच परिसर से इस ऐतिहासिक ब्लाइंड वॉक को सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, पद्मश्री विमल जैन, जीएमसीएच प्राचार्य हरिशंकर मिश्रा और डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसमें आधा दर्जन जन्म से दृष्टिबाधित साथियों के साथ सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक संगठनों के 500 से ज्यादा लोग शामिल हुए। लाइन बाजार चौक, कुंडी पुल होते हुए यह कारवां मां पंचादेवी अस्पताल में संपन्न हुआ। भट्टा बंग्ला मध्य विद्यालय के बैंड, किलकारी बाल भवन और डेयर टू डांस अकेडमी के कलाकारों ने झिझिया, कजरी और छठ गीतों से पूरे रास्ते माहौल को आध्यात्मिक बना दिया।
*पूर्व राज्यपाल की हुंकार: ‘देहदान से शुरू करो जीवन की दूसरी पारी’*
क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा, “जब तक शरीर में हैं, तब तक संसार देख रहे हैं। यह देह की पहली पारी है। देहदान, नेत्रदान और अंगदान से इसकी दूसरी पारी शुरू होती है। हम मरकर भी किसी की आँखों से दुनिया देख सकेंगे, किसी के शरीर में जिंदा रह सकेंगे।” उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता बढ़ाना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
*पूर्णिया के लिए ऐतिहासिक दिन: डॉ. अनिल गुप्ता*
दधीचि देहदान समिति के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने गर्व से कहा, पूर्णिया में अब तक 18 लोगों का मरणोपरांत नेत्रदान हो चुका है। आज इतनी भव्यता से ब्लाइंड वॉक और क्षेत्रीय सम्मेलन होना पूर्णिया के लिए ऐतिहासिक दिन है, उन्होंने बताया कि अररिया इकाई के प्रयास से फारबिसगंज में भी कई नेत्रदान हुए हैं,
*पद्मश्री विमल जैन बोले: कोसी-सीमांचल में फैल रहा उजियारा*
पद्मश्री विमल जैन ने कहा, “पूर्णिया के प्रयास से कोसी और सीमांचल के जिलों में भी समिति का विस्तार होना गर्व की बात है। आज हम 18 नेत्रदानी परिवारों और 8 संकल्पित देहदानियों का सम्मान कर खुद सम्मानित हो रहे हैं। मरणोपरांत नेत्रदान से लोग मरकर भी दूसरों के जीवन में रोशनी भरते हैं,
सम्मेलन में अरुण सत्यमूर्ति ने सैकड़ों लोगों को नेत्रदान-अंगदान की शपथ दिलाई। पूर्व राज्यपाल और पद्मश्री विमल जैन ने नेत्रदानी परिवारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
*हर संगठन आया साथ*
ग्रीन पूर्णिया, मारवाड़ी महिला मंच, रोटरी क्लब, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, आईएमए, लायंस क्लब, बार एसोसिएशन, ह्यूमन राइट्स समेत 3 दर्जन से ज्यादा संगठनों ने इस मुहिम में कंधे से कंधा मिलाया। कोसी और पूर्णिया प्रमंडल के सभी जिलों से आए पदाधिकारियों ने एक सुर में कहा: “अब सीमांचल देहदान की मिसाल बनेगा।”
डॉक्टर ए के गुप्ता, पिंकी गुप्ता, जिलाध्यक्ष हिना सईद, सचिव रविंद्र साह, रूपेश डूंगरवाल, सुमित प्रकाश समेत पूरी टीम ने सभी संगठनों का आभार जताया।
*सीमांचल बना मिसाल*
जहाँ कभी पिछड़ेपन की बात होती थी, आज वहीं से मानवता की सबसे बड़ी रोशनी फैल रही है। पूर्णिया ने बता दिया कि बिहार का गौरव सिर्फ इतिहास में नहीं, आज के संकल्प में भी बसता है,
यह सिर्फ खबर नहीं, सीमांचल के स्वाभिमान की नई इबारत है,

More Stories
मथुरा 7 जून 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्त को 03 चोरी की बैट्री सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 7 जून 26* अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू व चोरी के 02 मोवाइल फोन के साथ किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 7 जून 26* ऑपरेशन प्रहार” के तहत अभियुक्त को 182 ग्राम नशीला पदार्थ (अल्प्राजोलम पाउडर) सहित किया गिरफ्तार*