भागलपुर28मार्च*देर रात कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग
कई घंटे मशक्कत के बाद अग्निशमन की टीम ने आग पर पाया काबू।
भागलपुर। भागलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सुजागंज मुख्य बाजार के हडीया पट्टी स्थित एक कपड़े की दुकान में देर रात आग लग गई। वही आग लगने की सूचना पर दुकानदार और आसपास के लोग पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद दुकान का शटर खोला गया। वही आग काफी विकराल रूप ले चौक थी। जिसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा थाना और अग्निशमन विभाग को खबर दी गई।
आग बुझाने के लिए दुकान का शटर तोड़ा गया।
जिसके बाद अग्निशमन की तीन गाड़ियों के द्वारा आग बुझाने का काम शुरू किया गया और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वही स्थानीय वार्ड पार्षद का कहना है कि अशोक अग्रवाल की कपड़े की दुकान थी और आग कैसे लगी है यह भी नहीं पता चल पाया है। वहीं उन्होंने बताया कि पच्चीस लाख रुपए का नुकसान आग लगने के कारण हुआ है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर/मेरठ, 13 अक्टूबर 2026 सूफी अमजद अली बने बीएमपी के मेरठ महानगर अध्यक्ष
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*