भागलपुर27जून2023* प्रतिकुलपति से वार्ता और आश्वासन के बाद वित्त रहित शिक्षकों ने समाप्त किया धरना।
भागलपुर। विश्वविद्यालय में गत दिनों से अनुदान संबंधी अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे वित्त रहित शिक्षकों ने आखिरकार सोमवार को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू ) के प्रतिकुलपति प्रो. रमेश कुमार से वार्ता और आश्वासन के बाद अपना धरना समाप्त करने की घोषणा की।
वित्त रहित शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने प्रतिकुलपति प्रो. रमेश कुमार से उनके कार्यालय वेशम में बहुत देर तक वार्ता की और तत्पश्चात प्रोवीसी प्रो. रमेश कुमार अधिकारियों और सीनेट सद्स्य डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा आदि के साथ धरनास्थल पर जाकर आश्वासन दिया की विश्वविद्यालय के प्रभारी वित्त पदाधिकारी (एफओ) को राजभवन से जैसे ही पावर मिल जाएगा, अनुदान मामले में विश्वविद्यालय तुरंत भुगतान की प्रक्रिया पूरी करेगा। इसमें किसी भी तरह से विलंब नहीं होगा। साथ ही धरनार्थियों के कुछ और भी मांगों पर प्रतिकुलपति ने सहानुभूति विचार करने का भरोसा दिलाया।
प्रतिकुलपति के इस आश्वासन के तुरंत बाद वित्त रहित शिक्षकों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) डॉ दीपक कुमार दिनकर ने बताया की प्रोवीसी ने धरना दे रहे वित्त रहित शिक्षकों को जूस पिलाकर धरना समाप्त करवाया।
इसके साथ ही कई दिनों से वित्त रहित शिक्षक संघ का जारी धरना और आंदोलन समाप्त हो गया।
[26/06, 7:01 pm] Shailu Bhagalpur: विश्वविद्यालय के सिंडीकेट हॉल में बजट प्राक्कलन, अवलोकन और सुधार समिति की बैठक करते हुए प्रतिकुलपति प्रो. रमेश कुमार।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*