भागलपुर24मार्च25*महिलाओं का सफर आसान करने के लिए राज्य सरकार ने पिंक बस चलाने का लिया फैसला*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र मुमर गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर में महिलाओं के लिए सरकार ने पिंक बसें चलाने का फैसला लिया है. इससे भागलपुर में महिलाओं का सफर आसान और बहुत ही सुरक्षित हो जाएगा. अप्रैल महीने में सिल्क सिटी की सड़कों पर पिंक बसें दौड़ने लगेगी. भागलपुर के 20 से 25 किलोमीटर के दायरे में सुबह के 6 बजे से रात के 9 बजे तक महिलाओं को पिंक बस की सुविधा मिलेगा. सबसे बड़ी बात है की पिक बसों में चालक से लेकर स्टाफ तक सभी महिलाएं होंगी इसको लेकर सभी महिलाओं को प्रशिक्षित करने का भी काम शुरू कर दिया गया है. भागलपुर जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन से भी इसके लिए मदद ली जा रही है. सरकार के इस फैसले का भागलपुर की महिलाओं ने स्वागत किया है।

More Stories
महोबा2जुलाई26*संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, क्षेत्र में सनसनी
लखनऊ2जुलाई26*अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का पर्दाफाश,119 साइबर अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार
कानपुर: एआईएमआईएम महिला विंग ने पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग